---Advertisement---

Apple iOS 18 अपडेट iPhone को देगा पहले से तगड़ी सिक्योरिटी! जानें Passwords App कैसे करेगा काम?

Apple iOS 18 अपडेट के साथ एप्पल यूजर्स के लिए Passwords App की सुुविधा ला सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 7, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Apple iOS 18
Follow Us
---Advertisement---

Apple iOS 18 : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में गिने जाने वाली Apple कंपनी के iPhone हो या Mac इन सभी डिवाइस को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। एप्पल के डिवाइस सिक्योरिटी और हाईटेक फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अपने यूजर्स की बढ़ती डिमांड और जरुरत को देखते हुए कंपनी Apple iOS 18 अपडेट के साथ अपने यूजर्स को एक खास तरह की सिक्योरिटी Passwords App के रुप में दे सकती है।

Apple Passwords App की सुविधा यूजर्स को मिल सकती है

ये सुरक्षा iPhone और Mac दोनों के लिए ही बताई जा रही है। इसकी जानकारी ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की तरफ से दी गई है। बताया जा रहा है कि, एप्पल आईफोन और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट में यूजर्स को ये सुरक्षा मिल सकती है। इसकी घोषणा Apple Worldwide Developers Conference की इवेंट में कंपनी कर सकती है।

Apple Worldwide Developers Conference 10 जून 2024 को होने जा रही

आपको बता दें, एप्पल 10 जून को वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। जिसमें पासवर्ड ऐप का खुलासा हो सकता है। इस इवेंट में iOS, iPadOS, MacOS, WatchOS , VisionOS और AI features जैसे अपकमिंग फीचर्स का एलान कर सकता है।

Apple Passwords app में मिल सकती हैं ये सुविधाएं

Apple Passwords app को लेकर कहा जा रहा है कि, ये WiFi networks और Passkeys के लिए अलग-अलग होगा। यूजर अगर अपने डिवाइस से अगर कुछ लॉग इन करता है तो इसे खोलने से पहले यूजर की परमिशन लेगा, उसके बाद इसे खोलेगा। फिलहाल Apple Passwords app को लेकर आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026