---Advertisement---

Apple iPhone 15 Pro Max vs Samsung Galaxy S23 Ultra: कौन सा क्लासी प्रीमियम स्मार्टफोन है ज्यादा एडवांस फीचर्स से लैस, यहां जानें

Apple iPhone 15 Pro Max vs Samsung Galaxy S23 Ultra: आईफोन 15 प्रो मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में से कौन से फोन में मिलती है अधिक खूबियां। एक मिनट में जानें अंतर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 11, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Apple iPhone 15 Pro Max vs Samsung Galaxy S23 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 15 Pro Max vs Samsung Galaxy S23 Ultra: साल के आखिर में पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको यहां पर अच्छी जानकारी मिल सकती है। हम इस आर्टिकल में दो पावरफुल प्रीमियम फोन Apple iPhone 15 Pro Max vs Samsung Galaxy S23 Ultra के फीचर्स के बीच अंतर कर रहे हैं। इन दोनों ऑप्शन्स में से आप अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं। चलिए आगे पढ़िए क्या है इनमें अंतर।

Apple iPhone 15 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 15 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। फोन में Apple A17 Pro चिपसेट और IOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। पंच होल डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन चलाने के लिए 4422mah की बैटरी के साथ 20W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है।

डिवाइस के बैक पैनल में 48MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। डिवाइस में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा 5G कनेक्टिविटी, वाईफाई-6, ब्लूटूथ-5.3, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी औऱ डॉल्बी ऑडियो फीचर भी मिलते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra में है शानदार खूबियां

सैमसंग कंपनी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 6.8 इंच की डॉयनैमिक अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। पंच होल डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और एंड्रॉइड 13 ओएस दिया गया है। मोबाइल में 1750 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। वहीं, फोन चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर आता है।

डिवाइस के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, 10MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का चौथा कैमरा दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश लाइट भी गई है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा वाईफाई-6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

फीचर्सApple iPhone 15 Pro Max की डिटेलSamsung Galaxy S23 Ultra की डिटेल
स्क्रीन6.7 इंच6.8 इंच
प्रोसेसरApple A17 ProQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
बैटरी4422mah5000mah
रियर कैमरा48MP + 12MP + 12MP200MP + 12MP + 10MP + 10MP
सेल्फी कैमरा12MP12MP

इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर केवल जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी स्मार्टफोन को लेने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026