---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: सिंगल इयरपीस स्पीकर, USB C पोर्ट समेत ये खूबियां बनाएंगी इसे प्रीमियम स्पेशल फोन! जानें लीक डिटेल्स

Apple iPhone 17 Air: एप्पल अपने 17 एयर वेरिएंट में सिंगल इयरपीस स्पीकर, USB C पोर्ट समेत कई खूबियां दे सकती है। इसमें इन हाउस 5जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2025 6:41 अपराह्न

Apple iPhone 17 Air
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: फोल्डेबल स्मार्टफोन आने के बाद कई टेक कंपनियों ने अपने अपकमिंग फोन को पतला बनाना शुरू कर दिया है। स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में यह रेस अब काफी बढ़ गई है। इस रेस में अब एप्पल कंपनी का नाम भी जोड़ा जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 एयर को सबसे स्लिमेस्ट आईफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इंटरनेट पर iPhone 17 Air Launch Date को लेकर तमाम तरह की अटकलें चल रही हैं। आईफोन 17 एयर लॉन्च डेट जानने के लिए लोग रोजाना काफी खोजबीन कर रहे हैं। कई लीक रिपोर्ट्स में इसकी लॉन्च डेट पर अलग-अलग दावें सामने आ रहे हैं।

Apple iPhone 17 Air में तहलका मचाएगा सिंगल इयरपीस स्पीकर

अगर आप एप्पल आईफोन 17 एयर फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक खास जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी इसे सिंगल इयरपीस स्पीकर के साथ उतार सकती है। सिंगल इयरपीस स्पीकर का इस्तेमाल सिर्फ एक कान से सुनने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसमें USB C पोर्ट मिलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में आईफोन यूजर्स को चार्जिंग के दौरान अधिक परेशानी नहीं होगी।

ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एप्पल इस स्पेशल वेरिएंट में A19 चिपसेट के साथ इन हाउस 5जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। iPhone 17 Air Launch Date को फिलहाल कई तरह की अफवाहें मार्केट में घूम रही हैं। आईफोन 17 एयर लॉन्च डेट इस साल सितंबर 2025 होने की संभावना है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 एयर की संभावित डिटेल्स
चिपसेटA19
डिस्प्ले6.3 इंच
बैटरी3279mah
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
रियर कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 एयर के कैमरे में मिल सकती है फ्यूजन कैमरा टेक्नोलॉजी

कई पिछली लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple iPhone 17 Air में टाइटेनियम फ्रेम के साथ बैक में ग्लास मैटेरियल सम्मिलित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इसे 5.5mm की थिकनेस मिल सकती है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि इस फोन में बैक साइड पर 48MP का सिंगल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। एप्पल इसमें फ्यूजन कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ ऑप्टिकल जूम की सुविधा जोड़ सकती है।

कई लीक खबरों में दावा किया गया है कि एप्पल का यह फोन गूगल पिक्सल 9 से मिलता-जुलता हो सकता है। iPhone 17 Air Launch Date की चर्चा के बीच इसकी कीमत पर भी काफी सवाल किए जा रहे हैं। इसकी कीमत 70000 रुपये के करीब रहने की संभावना है। आईफोन 17 एयर की लॉन्च डेट के संबंध में अभी तक टेक कंपनी ने कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026