---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: क्या सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा एयर मॉडल? लीक हुई डिजाइन और बैटरी की खास जानकारी; जानें डिटेल्स

Apple iPhone 17 Air: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 एयर मॉडल में 5.5mm की थिकनेस देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह स्मार्टफोन अब तक का सबसे स्लिमेस्ट फोन साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 19, 2025 6:39 अपराह्न

Apple iPhone 17 Air
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: अगर आप स्मार्टफोन की जरा भी नॉलेज रखते हैं, तो आपको होगा कि एप्पल सितंबर में अपनी नई आईफोन सीरीज लाने वाला है। बस फिर क्या, आईफोन लवर्स की नजरें एप्पल के ऊपर टिकी हुई हैं। अभी तक एप्पल ने कुछ भी रिवील नहीं किया है, मगर फिर भी उत्साह का स्तर सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। इसके पीछे की वजह साफ है कि लोगों पर अभी भी एप्पल आईफोन का खुमार चढ़ा हुआ है। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 एयर मॉडल की लेटेस्ट डिटेल्स सामने आई है।

Apple iPhone 17 Air Release Date in India

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 एयर की इंडिया में रिलीज डेट सितंबर 2025 रहने की संभावना है। पिछली कई खबरों में दावा किया गया है कि टेक कंपनी 10 से 15 सितंबर 2025 के आसपास अपना एप्पल इवेंट आयोजित कर सकता है।

Apple iPhone 17 Air Price in India

इंटरनेट पर अभी तक एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट की कीमत को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 एयर की इंडिया में कीमत 99999 रुपये रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Photo Credit: Google, एप्पल आईफोन 17 एयर की संभावित फोटो

एप्पल आईफोन 17 एयर होगा सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन?

अभी तक एप्पल की तरफ से Apple iPhone 17 Air स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मगर फिर भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 एयर मॉडल 5.5mm की मोटाई के साथ एंट्री ले सकता है। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 एयर मॉडल फ्लैगशिप सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होने की संभावना है।

एप्पल आईफोन 17 एयर का डिजाइन और बैटरी

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Air स्मार्टफोन काफी लुभावने डिजाइन के साथ दस्तक दे सकता है। फोन के बैक पर कैमरा सेटअप यूनिक लुक के साथ बाजार में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। ऐसे में इसमें 2800mAh की बैटरी मिलने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ 35W का वायर्ड चार्जर और 15W का वायरलेस फास्ट चार्जर आईफोन लवर्स को भा सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 एयर की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरA19
ओएसiOS 26
डिस्प्ले6.3 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी2800mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा12MP

एप्पल आईफोन 17 एयर में कैसा होगा कैमरा?

कई लेटेस्ट खबरों में बताया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Air वेरिएंट में पीछे की तरफ सिर्फ 48MP का सिंगल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। फ्यूजन लेंस के साथ इसमें डिजिटल जूम सेंसर भी मिल सकता है। वहीं, इसके फ्रंट में 12MP का वाइड एंगल का सेल्फी लेंस शामिल किया जा सकता है। मगर अभी एप्पल ने एप्पल आईफोन 17 एयर स्मार्टफोन को कोई भी पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026