---Advertisement---

Apple iPhone 17: बड़ी डिस्प्ले, A19 Pro चिपसेट में मिलेगी एडवांस पावर एफिशियंसी, लीक में कैमरा और प्राइस डिटेल्स का खुलासा

Apple iPhone 17: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 में बड़ी डिस्प्ले, A19 Pro चिपसेट में एडवांस पावर एफिशियंसी मिल सकती है। इसकी लीक में कैमरा और प्राइस डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 2, 2025 10:58 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17: इंडिया समेत दुनियाभर में एप्पल की अपकमिंग फ्लगैशिप 17 स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार किया जा रहा है। पिछली कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी नई आईफोन सीरीज के तहत 4 मॉडलों को उतार सकती है। इसमें सबसे पहले आईफोन, आईफोन एयर, आईफोन प्रो और आईफोन प्रो मैक्स आने की संभावना है। इसी बीच इंटरनेट पर काफी लोग इसके बारे में जमकर खोजबीन कर रहे हैं। एप्पल आईफोन 17 की लेटेस्ट लीक डिटेल्स आपको खुश कर सकती हैं।

Apple iPhone 17 Release Date in India

फेमस टेक कंपनी के बीते ट्रेंड को देखें, तो एप्पल अपनी आगामी आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 की इंडिया में रिलीज डेट 15 सितंबर 2025 होने की उम्मीद है।

Apple iPhone 17 Price in India

रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 का दाम चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 का 256GB वेरिएंट 89999 रुपये की कीमत के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। एप्पल आईफोन 17 की इंडिया में कीमत 99999 रुपये तक जाने की आशंका है।

Photo Credit: Google, एप्पल आईफोन 17 की संभावित फोटो

एप्पल आईफोन 17 की स्पेसिफिकेशन्स

कई हालिया लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 में बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। कंपनी अपने आगामी बेस वेरिएंट में 6.3 इंच की स्क्रीन जोड़ सकती है। आईफोन 16 बेस वेरिएंट में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Specifications के तहत एप्पल आईफोन 17 में A19 Pro चिपसेट को बेहतर पावर एफिशियंसी के साथ लाया जा सकता है। इस वजह से आईफोन की स्पीड और परफॉर्मेंस पर बढ़िया प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही बैटरी क्षमता में भी हल्का सा सुधार आने की संभावना है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.3 इंच
बैटरी4900mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा64MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 में मिलेगा 64MP का प्राइमरी लेंस

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Apple iPhone 17 में 64MP का प्राइमरी लेंस धूम मचा सकता है। साथ ही 48MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है। इससे वाइड फोटो लेने में आसानी होगी। वहीं, आगे की तरफ 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फिलहाल, एप्पल ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026