---Advertisement---

Apple iPhone 17 की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप आईफोन 16 से कितनी बेहतर हुई? खरीदने से पहले जानें क्या फायदे का सौदा साबित होगा यह मॉडल

Apple iPhone 17: एप्पल आईफोन 17 में डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप में काफी खास चेंज किए गए हैं। साथ ही कंपनी ने इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस भी बेहतर की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 24, 2025 4:29 अपराह्न

Apple iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17: एप्पल आईफोन 17 सीरीज को इसी महीने 9 सितंबर को लॉन्च किया गया है। ऐसे में अभी भी एप्पल आईफोन 17 सीरीज का खुमार लोगों के सिर से उतरा नहीं है। अगर आप भी एप्पल की खूबियों की वजह से एप्पल आईफोन 17 पर दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो एक बार पहले इस खबर पर ध्यान दीजिए। टेक कंपनी ने अपनी नई आईफोन सीरीज 17 में काफी कुछ सुधार किया है। इसमें आईफोन 17 की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप में भी बदलाव हुआ है। ऐसे में क्या एप्पल आईफोन 17 एक लाभदायक डील साबित हो सकती है? आइए जानते हैं।

एप्पल आईफोन 17 का दाम

कंपनी के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 का प्राइस 82900 रुपये रखा गया है। यह कीमत इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए निर्धारित की गई है।

Apple iPhone 17 की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में हुआ है ये बदलाव

नए मॉडल एप्पल आईफोन 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्पले दी गई है। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ बढ़िया ब्राइटनेस जोड़ी गई है। वहीं, आईफोन 16 में 6.1 इंच की स्क्रीन के साथ 60Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। आईफोन 17 में लगभग 3692mAh की बैटरी और 40W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है। जबकि आईफोन 16 में 3561mAh की बैटरी और 20W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है।

आईफोन 17 के रियर पैनल पर 48MP का ड्यूल कैमरा मतलब 48MP का मेन सेंसर और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वहीं, आईफोन 16 में 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17
चिपसेटA19
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.3 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी3692mAh
चार्जर40W
रियर कैमरा48MP+48MP
सेल्फी कैमरा18MP 

एप्पल आईफोन 17 की परफॉर्मेंस आईफोन 16 से बेहतर?

टेक कंपनी ने एप्पल आईफोन 17 में नई चिपसेट को भी शामिल किया है। आईफोन 17 में ए19 प्रोसेसर और आईओएस 26 का सपोर्ट देखने को मिलता है। ऐसे में आईफोन यूजर्स को काफी दमदार फीचर्स प्रदान किए गए हैं। वहीं, आईफोन 16 में ए18 चिप को सम्मिलित किया गया है। ऐसे में दोनों आईफोन की स्पीड और परफॉर्मेंस में काफी बढ़िया सुधार देखने को मिलता है। यही वजह है कि आईफोन 17 एक शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन का विकल्प साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026