---Advertisement---

Apple iPhone 17 Plus: 5.8mm की थिकनेस के साथ एंट्री लेगा प्लस वेरिएंट! 120Hz की रिफ्रेश रेट, लीक में बैटरी कैपेसिटी का खुलासा

Apple iPhone 17 Plus: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्लस वेरिएंट 5.8mm की थिकनेस के साथ एंट्री मार सकता है। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ धाकड़ बैटरी क्षमता आने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Plus
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Plus: दुनिया की सबसे पावरफुल स्मार्टफोन मेकर एप्पल आईफोन 17 सीरीज पर काफी जोरो-शोरो से काम कर रही है। पिछली कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है एप्पल प्लस वेरिएंट की जगह एयर मॉडल को आईफोन 17 सीरीज में शामिल कर सकती है। मगर अभी तक सारी जानकारी सिर्फ अफवाहों पर ही चल रही है। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 प्लस वेरिएंट को लेकर नई लीक सामने आई है। लीक्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्लस मॉडल को 5.8mm की मोटाई के साथ उतारा जा सकता है।

Apple iPhone 17 Plus में मिल सकता है बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस

मालूम हो कि आईफोन 16 प्लस वेरिएंट में अभी 60Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। मगर अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्लस मॉडल में स्क्रीन एक्सपीरियंस बेहतर किया जा सकता है। कई लीक्स के मुताबिक, 120Hz की रिफ्रेश रेट से आईफोन यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके साथ स्क्रीन पर बेहतर पीक ब्राइटनेस और ब्राइट कलर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर एप्पल आईफोन 17 प्लस में यूजर्स को शानदार डिस्प्ले मिल सकती है।

एप्पल आईफोन 17 प्लस की बैटरी का लीक में हुआ खुलासा

कई लेटेस्ट खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Plus वेरिएंट में बड़ी बैटरी जोड़ी जा सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें 4700mAh की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। इसकी बैटरी लाइफ को बेहतर करने के लिए इसमें पावर एफिशियंसी की सुविधा जोड़ी जा सकती है। इसके साथ 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलने की आशंका है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्लस की लीक खूबियां
चिपसेटA19
ओएसiOS 19
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
रिफ्रेश रेट120Hz
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी4700mAh
रियर कैमरा48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

Apple iPhone 17 Plus Price in India

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्लस वेरिएंट 1 लाख रुपये से ऊपर जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्लस की इंडिया में कीमत 109999 रुपये से शुरू होने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Plus Launch Date in India

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि एप्पल कंपनी अपने पुराने ट्रेंड को ही फॉलो करेगी। एप्पल आईफोन 17 प्लस की इंडिया में लॉन्च डेट सितंबर 2025 रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मगर एप्पल ने कुछ फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026