---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: चिपसेट और RAM की डिटेल हुई लीक, क्या आईफोन यूजर्स को नहीं मिलेगी बड़ी बैटरी? जानें संभावित लॉन्च डेट

Apple iPhone 17 Pro Max: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट की चिपसेट और RAM की डिटेल लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन यूजर्स को एक बार फिर बड़ी बैटरी नहीं मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 12, 2025 3:28 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल की अपकमिंग आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज में 5 मॉडल आने की संभावना है। इसमें आईफोन 17, आईफोन 17 प्लस, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स का नाम शामिल है। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट को लेकर सबसे ज्यादा लीक रिपोर्ट्स बाहर आ रही हैं। ताजा लीक्स में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की चिपसेट और RAM डिटेल का खुलासा हो गया है। आइए नीचे खबर में पढ़ते हैं इसकी लेटेस्ट लीक डिटेल्स।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक कंपनी एप्पल अपने पुराने ट्रेंड के साथ चलेगी। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट सितंबर 2025 हो सकती है। एप्पल 15 सितंबर के आसपास आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की चिपसेट और रैम डिटेल लीक

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आई है। ‘Choudhary kapil’ नाम के एक्स अकाउंट से एप्पल आईफोन 17 सीरीज की अहम जानकारी साझा की गई है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में A19 Pro चिपसेट और 12GB रैम आने की संभावना है। साथ ही पता चल रहा है कि बैक पैनल पर नए डिजाइन का रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं, आगे की तरफ भी काफी बदलाव किए जा सकते हैं।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में नहीं मिलेगी बड़ी बैटरी

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन यूजर्स को एक बार फिर निराश होने वाली है। दरअसल, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में 4900mAh की बैटरी मिलने की आशंका जताई जा रही है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
डिस्प्ले6.9 इंच
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
बैटरी4900mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा64MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

कई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का टॉप वेरिएंट का दाम इस बार ऊपर जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 179999 रुपये से स्टार्ट होने की उम्मीद है। यह कीमत 199999 रुपये तक रहने की संभावना है। मगर अभी तक एप्पल ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026