---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है मैगसेफ चार्जिंग, लेटेस्ट लीक में कीमत पर हुआ बड़ा खुलासा

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल अपनी नए आईफोन 17 प्रो मैक्स में 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ मैगसेफ चार्जिंग दे सकती है। लीक में कीमत पर खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 6, 2025 2:43 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने हाल ही में अपनी नई मैकबुक एयर और आईपेड को मार्केट में उतारा है। एप्पल फैन्स के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है। मगर इसके बाद भी एप्पल फैन्स के बीच एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का क्रेज कम नहीं हो रहा है। इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक एप्पल की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी बीच एप्पल फैन्स के लिए एक बड़ी अहम डिटेल सामने आई है। इस लेटेस्ट खबर को जानकर आईफोन फैन्स को काफी तसल्ली मिल सकती है। इसके अलावा iPhone 17 Pro Max Price पर अभी भी कई तरह के सवाल चल रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स में आईफोन 17 प्रो मैक्स कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Apple iPhone 17 Pro Max में धूम मचाएगी 120Hz की रिफ्रेश रेट

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में कई खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मगर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी अपकमिंग आईफोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट का इस्तेमाल कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो आईफोन यूजर्स को भी एंड्रॉयड यूजर्स की तरह ही तगड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।

इतना ही नहीं, कई लीक खबरों में बताया जा रहा है कि एप्पल इस अपकमिंग आईफोन में मैगसेफ चार्जिंग को शामिल कर सकती है। ऐसे में एप्पल यूजर्स को चार्जिंग में काफी आसानी हो जाएगी। iPhone 17 Pro Max Price पर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। आईफोन 17 प्रो मैक्स कीमत कई एप्पल फैन्स को चौंका सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की अनुमानित खूबियां
प्रोसेसरA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
बैटरी4700mah
रिफ्रेश रेट120Hz
स्क्रीन6.9 इंच
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत पर लीक में बड़ा खुलासा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट का दाम आईफोन 16 प्रो मैक्स के बेस वेरिएंट से ज्यादा हो सकता है। लीक खबरों में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में कई एआई एडवांस फीचर्स को जोड़ेगी। यही वजह है कि iPhone 17 Pro Max Price में 10000 रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

आईफोन 17 प्रो मैक्स कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू होने की आशंका है। अगर आप भी एप्पल की नई आईफोन सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको सितंबर 2025 की राह देखनी होगी। एप्पल आमतौर पर सितंबर में ही अपनी नई आईफोन सीरीज को मार्केट में उतारता है। मगर अभी तक इस संबंध में कुछ भी ऑफिशियल सूचना नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026