---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: संभावित लॉन्च को लेकर सामने आई खास जानकारी, इस फीचर से दूर हो सकती है आईफोन यूजर्स की बड़ी दिक्कत

Apple iPhone 17 Pro Max: इस साल सबसे बड़ा इंतजार एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट को लेकर किया जा रहा है। ऐसे में लेटेस्ट लीक में इसकी संभावित लॉन्च डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 14, 2025 11:08 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: जैसे-जैसे एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का वक्त नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कई नए अपडेट भी बाहर आ रहे हैं। टेक मार्केट का सबसे महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स लंबे वक्त से सुर्खियों में बना हुआ है। अगर आप एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लेटेस्ट लीक को जानना चाहते हैं, तो इस खबर को अंत तक पढ़िए। दरअसल, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की संभावित लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Apple iPhone 17 Pro Max Expected Launch Date

इंटरनेट पर अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का टॉप वेरिएंट काफी खोजा जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की संभावित लॉन्च डेट 10 से 15 सितंबर 2025 के करीब होने की उम्मीद है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का शीर्ष मॉडल काफी महंगे दाम के साथ दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 179999 रुपये होने की संभावना है।

Photo Credit: Google, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की संभावित फोटो

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में मिलेगी बड़ी बैटरी और पावर एफिशियंसी

वहीं, कई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Pro Max में आईफोन यूजर्स की बड़ी परेशानी हल हो सकती है। टेक कंपनी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में 5100mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ पावर एफिशियंसी की सुविधा भी आने की उम्मीद की जा रही है। इससे आईफोन की बैटरी लंबे टाइम तक काम करेगी। ऐसे में आईफोन यूजर्स को होने वाली बैटरी की दिक्कत में बड़ी राहत मिलने की आशंका है। इसके साथ 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा64MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में धूम मचाएगा 64MP का मेन सेंसर

उधर, कई अन्य लीक खबरों की मानें, तो अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में एक बार फिर 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और बढ़िया ब्राइटनेस की सुविधा मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा इस टॉप वेरिएंट में रियर पैनल पर 64MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो सेंसर धूम मचा सकता है। सेल्फी लवर्स को पहली बार 24MP का फ्रंट शूटर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक एप्पल ने इस बाबत कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026