---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max में मिलेगा अब तक का सबसे फ्लैगशिप कैमरा, लीक प्राइस जानकर उड़ जाएंगे होश; जानें डिटेल

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में अब तक का सबसे हाईटेक कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। साथ ही टॉप वेरिएंट की संभावित कीमत दिल की धड़कन बढ़ा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 1, 2025 7:12 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल अपनी सबसे पावरफुल आईफोन सीरीज के साथ तैयार है। वहीं, आईफोन लवर्स भी आईफोन 17 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लॉन्च से कुछ दिन पहले एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट के कैमरा सेटअप को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा लीक्स में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में अब तक का सबसे दमदार कैमरा देखने को मिल सकता है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

टेक कंपनी के सीईओ टिम कुक ने अपने आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए अपकमिंग एप्पल इवेंट की पुष्टि की है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 होगी।

Apple iPhone 17 Pro Max Price

इंटरनेट पर कई लीक्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का दाम इस बार कुछ ज्यादा रह सकता है। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने वाले लोगों की जेब पर अधिक बोझ पड़ सकता है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का दाम 174900 रुपये से स्टार्ट होने की संभावना है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में मिलेगा धमाकेदार कैमरा

वहीं, कई ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि Apple iPhone 17 Pro Max के बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें 48MP के तीन सेंसर आने की आशंका जताई जा रही है। कंपनी कैमरे में एआई पावर्ड फीचर्स भी शामिल कर सकती है। इससे आईफोन से फोटो लेने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। साथ ही पहली बार सेल्फी के लिए 24MP का फ्रंट सेंसर आने की उम्मीद है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.6 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में तहलका मचाएगी बैटरी

उधर, कई अन्य लीक्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में 6.6 इंच की स्क्रीन 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। वहीं, अगर आप आईफोन 17 प्रो मैक्स की बैटरी को लेकर चिंतित हैं, तो नई लीक आपको खुश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल इस आगामी टॉप वेरिएंट में 5100mAh की बैटरी के साथ 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर जोड़ सकती है। मगर अभी तक एप्पल ने किसी भी खूबी की कोई पुष्टि नहीं की है। इसके लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026