---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: इन 3 विशेष अपग्रेड्स से यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले, जानें संभावित प्राइस, लॉन्च डेट समेत सबकुछ

Apple iPhone 17 Pro: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन में यूजर्स को पहली बार इन 3 खूबियों का फायदा मिल सकता है। इससे आईफोन फैन्स को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 11, 2025 5:42 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: अपकमिंग आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार करते-करते लोगों को काफी टाइम हो गया है। हालांकि, फिर भी आईफोन लवर्स के बीच एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का खुमार कम नहीं हुआ है। बीते साल के सितंबर महीने से लेकर अभी तक ढेर सारे लीक्स सामने आ चुके हैं। मगर यूजर्स को अभी तक यह नहीं पता चला है कि आखिर एप्पल आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन में कौन से फीचर्स मिलेंगे। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट में 3 जोरदार खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

Apple iPhone 17 Pro Launch Date in India

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को सितंबर में ही लॉन्च किया जाएगा। एप्पल आईफोन 17 प्रो की इंडिया में लॉन्च डेट 15 सितंबर के आसपास रह सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Price in India

पिछली कई लीक खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि टेक कंपनी एप्पल अपनी आगामी आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का दाम थोड़ा बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो की इंडिया में कीमत 149999 रुपये रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Photo Credit: Google, एप्पल आईफोन 17 प्रो की संभावित फोटो
स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.5 इंच
बैटरी4700mAh
रियर कैमरा64MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

एप्पल आईफोन 17 प्रो को सबका फेवरेट बनाएंगे ये 3 स्पेक्स

कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro स्मार्टफोन में 3 जबरदस्त खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

  • एप्पल आईफोन 17 प्रो में A19 Pro चिपसेट के साथ TSMC का 3nm प्रोसेस मिल सकता है। इसके साथ 8GB रैम की बजाय 12GB रैम दी जा सकती है। इससे यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है।
  • एप्पल आईफोन 17 प्रो को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लाने की संभावना है। ऐसे में इसमें 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है।
  • एप्पल आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन के रियर में 48MP का टेलीफोटो लेंस और फ्रंट में 24MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यूजर्स को इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी जा सकती है।

हालांकि, अभी तक एप्पल आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों को लगभग 2 महीने का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026