---Advertisement---

सामने आ गए Apple iPhone 17 Pro वेरिएंट के कलर ऑप्शन्स, कैमरा और बैटरी में देखने को मिलेगा सबसे बड़ा बदलाव; जानें लीक डिटेल

Apple iPhone 17 Pro: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट के कलर ऑप्शन्स लीक में सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके कैमरा और बैटरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 30, 2025 1:22 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: अगर आप जरा भी टेक इंडस्ट्री से संबंधित खबरों पर ध्यान देते हैं, तो आपको पता होगा कि एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही आने वाली है। अभी तक इंटरनेट पर अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर कई हैरान करने वाली डिटेल सामने आ चुकी हैं। मगर एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट पर अब तक का सबसे बड़ा और खास खुलासा हुआ है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट में कई नए रंगों के विकल्पों को शामिल किया जा सकता है।

Apple iPhone 17 Pro Launch Date

पिछले काफी दिनों से माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो लॉन्च डेट 8 से 15 सितंबर 2025 के बीच हो सकती है। फिलहाल टेक कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Apple iPhone 17 Pro Price in India

वहीं, कई अन्य लीक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट का दाम थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो की इंडिया में कीमत 129999 रुपये से स्टार्ट होने की संभावना है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो के लीक हुए कलर विकल्प

कई हालिया लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro वेरिएंट में ऑरेंज, ब्लू, ब्लैक और सफेद रंग के विकल्प देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही बैक पैनल का लुक भी काफी स्टाइलिश और प्रीमियम रखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि इसके बैक पैनल पर नया कैमरा बंप और नया कैमरा लेआउट शामिल किया जा सकता है। इससे आईफोन यूजर्स को नया आईफोन थोड़ा बदला-बदला सा नजर आ सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरA19 Pro
ओएसiOS 26
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो के कैमरा और बैटरी में होगा बड़ा बदलाव

ताजा लीक्स के मुताबिक, आगामी Apple iPhone 17 Pro वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव कैमरा और बैटरी में हो सकता है। इसमें बैटरी 4900mAh की बैटरी पावर के साथ 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर जोड़ा जा सकता है। वहीं, इसके रियर कैमरे में 48MP का ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल आईफोन से फोटोग्राफी करने का अनुभव पूरी तरह से बदल सकता है। इसके फ्रंट में पहली बार 24MP का सेल्फी शूटर लेंस मिलने की संभावना है। मगर एप्पल ने अभी तक कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Fold

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

ChatGPT

मार्च 9, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 9, 2026

iQOO Z11x

मार्च 9, 2026

OPPO K14 5G

मार्च 9, 2026