---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro Max: गुडन्यूज! बैटरी को लेकर सामने आई चौंकाने वाली डिटेल, खरीदने के लिए काफी होंगे ये 3 खास अपग्रेड्स

Apple iPhone 18 Pro Max: इंटरनेट पर आगामी एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स ने अपने लीक्स फीचर्स की वजह से काफी धूम मचा रखी है। कंपनी इसमें बड़ी बैटरी क्षमता को जोड़ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 5, 2026 1:30 अपराह्न

Apple iPhone 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro Max: टेक मार्केट में एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर जितनी चर्चा चल रही है, उससे ज्यादा लीक्स तो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। जी हां, क्या आपको एप्पल आईफोन की नई सीरीज का इंतजार है? अगर हां, तो आप सही जगह पर आ गए हैं। इस खबर में जानिए एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स को खरीदने के 3 प्रमुख कारण। भले ही अभी तक यह लॉन्च नहीं हुआ है, मगर फिर भी इसकी खासियतें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो यूजर्स को इस बार बैटरी क्षमता को लेकर बड़ी राहत मिल सकती है।

एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में मिल सकती है बड़ी बैटरी

कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में 5000mAh की बैटरी पावर देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो आईफोन यूजर्स की सालों पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही 60W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।

इनहाउस चिप देगी धांसू परफॉर्मेंस

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में ए20 प्रो चिपसेट मिलने की उम्मीद है। साथ ही कंपनी अपनी इनहाउस चिप भी शामिल कर सकती है। ऐसे में यूजर्स को एक नई पावर और क्षमताओं के साथ बढ़िया अनुभव देखने को मिल सकता है। कंपनी 12जीबी रैम और 512जीबी की स्टोरेज प्रदान कर सकती है। इसमें नया आईओएस आने का भी अनुमान है।

कैमरा मॉड्यूल में होगा बड़ा अपग्रेड

कुछ अन्य लीक्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में तीसरा अपग्रेड कैमरा सेटअप में नजर आ सकता है। दावा किया जा रहा है कंपनी कैमरा मेगापिक्सल क्षमता को समान रखकर उसमें कई खास फीचर्स शामिल कर सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस मिलने की संभावना है।

क्या है एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स की लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल?

सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स का शुरुआती दाम 169999 रुपये रह सकता है। कंपनी इसे सितंबर तक भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now