---Advertisement---

Apple Scary Fast Event 2023: लेटेस्ट चिपसेट के साथ सामने आए नए MacBook Pro और iMac, देखें क्या हैं इसकी खूबियां

Apple Scary Fast Event 2023: बड़ी टेक कंपनी एप्पल ने स्केरी फास्ट इवेंट में नए मैकबुक प्रो और आईमैक को लेटेस्ट चिप के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये चिप पुरानी वाली से 50 गुना अधिक फास्ट है। देखें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 31, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Apple Scary Fast Event 2023
Follow Us
---Advertisement---

Apple Scary Fast Event 2023: अमेरिकन टेक कंपनी एप्पल ने बीते दिन जिन नए मैकबुक और आईमैक का सबको इंतजार था, उसे दुनिया के सामने पेश कर दिया। आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को कंपनी का एप्पल स्केरी फास्ट इवेंट 2023 (Apple Scary Fast Event 2023) हुआ। इस दौरान एप्पल ने अपने नए प्रोडक्ट के साथ अपने पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। एडवांस मैकबुक और आईमैक के साथ ही कंपनी ने नई एडवांस चिप भी लॉन्च की है। आगे खबर में पढ़िए इन तीनों की डिटेल जानकारी।

Apple Scary Fast Event 2023 में M3 चिप हुई लॉन्च

एप्पल ने नई चिपसेट M3, M3 Pro और M3 Max  को पेश  किया है, जो कि दुनिया की अब तक की सबसे पावरफुल पर्सनल कंप्यूटर चिपसेट है। कंपनी का दावा है कि ये चिप M1 के मुकाबले 50 फीसदी फास्ट और M2 के मुकाबले 30 फीसदी अधिक तेज है। एप्पल ने कहा है कि ये 22 घंटे की बैटरी के साथ आती है। साथ ही कंपनी ने ये भी दावा किया है M3 Max चिपसेट इंटल चिप से 11 गुना अधिक फास्ट है।

नए MacBook Pro की खूबियां

इसके साथ ही एप्पल ने नए मैकबुक प्रो को M3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। 14 इंच के नए मैकबुक प्रो नए कलर ऑप्शन स्पेस ब्लैक में पेश किया है। कंपनी ने इसमें एल्यूमिनियम फिनिश दी है। इसमें मैजिक कीबोर्ड, मैजिक ट्रैकपैड और मैजिक माउस दिया है। हालांकि. कंपनी ने इसके लैपटॉप में यूएसबी टाइप सी सपोर्ट नहीं दिया है। इसके दो वेरिएंट है, 14 इंच की कीमत 1599 डॉलर और 1999 डॉलर है। वहीं, इसके 16 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 2499 डॉलर है।

एप्पल ने नए iMac को किया पेश

एप्पल के नए आईमैक में भी M3 चिप दी है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने इस प्रोडक्ट को उतारा है। 24 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले इस कंप्यूटर को कंपनी ने बेस्ट इन क्लास बताया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें बेस्ट इन क्लास कैमरा, माइक और स्पीकर दिया है। साथ ही सुपरचार्ज्ड विद M3 चिप मिलती है। इसमें 4.5K रेटिना डिस्प्ले 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 24GB रैम और 2TB स्टोरेज दी है। ब्लूटूथ और वाईफाई कनेक्टिविटी के लिए मिलता है। इसकी कीमत 1299 डॉलर है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर बताया है कि इनका ऑर्डर शुरू हो गया है। हालांकि, इनकी उपलब्धता 7 नवंबर 2023 से शुरू होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026