---Advertisement---

Apple Watch Series 9: शक्तिशाली चिपसेट और बड़ी बैटरी लाइफ के साथ दस्तक दे सकती है एप्पल की ये वॉच! जानें अनुमानित फीचर्स

Apple Watch Series 9: 12 सितंबर को Wonderlust event का आयोजन होने वाला है। इस इवेंट में Watch Series 9 सीरीज को शक्तिशाली चिपसेट और बड़ी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसके कुछ फीचर्स की डिटेल लीक हुई है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 10, 2023 1:05 अपराह्न

Apple Watch Series 9
Follow Us
---Advertisement---

Apple Watch Series 9: 12 सितंबर को Wonderlust event का आयोजन होने वाला है। इस इवेंट के दौरान टेक कंपनी आईफोन 15 सीरीज के साथ कई और प्रोडक्ट्स का पिटारा खोलने वाली है। इस इवेंट के दौरान iPhone 15 Series को तो पेश किए जाने की तो खबरें हैं ही साथ ही कहा जा रहा है। इवेंट के दौरान Apple Watch Series 9 और Watch Ultra 2 को भी कुछ फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी कुछ डिवाइसेस के लीक्स भी सामने आ चुके हैं। हम यहां जान रहे हैं कि Apple Watch Series 9 में क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है।

सीरीज में किए जा सकते हैं बदलाव

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल Watch Series 9 में विगत सीरीज की तुलना में शक्तिशाली प्रोसेसर ऑफर कर सकती है। साथ ही इसमें इंटरनल सेंसर और कंपोनेट को भी बेहतर किया जा सकता है। लीक्स हैं कि ये स्मार्टवॉच सीरीज watchOS 10 यूआई के साथ आएगी।

Apple Watch Series 9 का परफॉरमेंस कैसा होगा?

Apple Watch Series 9 के परफॉरमेंस को बेहतर और उत्कृष्ट बनाने के लिए नई पीढ़ी की S9 चिप का यूज किया जा सकता है। जो स्पीड और फंक्शंस को स्मूथली चलाने का काम करेगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में तो कहा गया है कि ये चिप वर्तमान समय में आईफोन 13 सीरीज में दी जा रही A15 Bionic चिपसेट भी तेज काम करेगी।

Apple Watch Series 9 बैटरी के बारे में लीक्स

Apple Watch Series 9 की बैटरी को लेकर भी कई जगह लीक्स सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बैटरी पहले की तुलना में बड़ी दी जा सकती है और साथ ही इस सीरीज को डुअल बैंड जीपीएस सपोर्ट, सटीक नेविगेशन और 5 जी कनेक्टिविटी की सुविधा दी जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026