---Advertisement---

अगले कुछ सालों में बनना है Artificial Intelligence एक्सपर्ट? तो 12वीं के बाद जरूर करें ये कोर्स, बंपर कमाई जानकर हर कोई पूछेगा क्या है राज!

Artificial Intelligence: आज के टाइम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एक्सपर्ट की काफी डिमांड है। ऐसे में छात्र 12वीं के बाद इन एआई कोर्स को करके अपने भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 6, 2026 2:08 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: अप्रैल से लेकर मई तक का समय बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का टाइम होता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में 12वीं क्लास का रिजल्ट आ सकता है। इसके बाद छात्रों को एक नए करियर की तरफ देखना होगा। इन दिनों अगर आप किसी ऐसे करियर को तलाश रहे है, जोकि भविष्य में आपको सफल बनाए और खूब सारा भी दें, तो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एक्सपर्ट बन सकते हैं। जी हां, आने वाले सालों में इसकी काफी मांग होगी, ऐसे में आप इस पर विचार कर सकते हैं। एआई एक्सपर्ट बनने के लिए छात्र 12वीं के बाद इन कोर्सों का सहारा ले सकते हैं।

एआई में B.Tech और मशीन लर्निंग

भविष्य को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एक्सपर्ट बनने के लिए आपको इस कोर्स से काफी मदद मिल सकती है। यह सबसे अधिक पॉपुलर कोर्स है और एआई की फील्ड में विशेषज्ञ बनने के लिए सीधा रास्ता है। इस कोर्स के दौरान छात्रों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और डेटा साइंस के बारे में सीखने को मिलता है।

डेटा साइंस में B.Sc के साथ एआई

इस लिस्ट में दूसरा कोर्स है डेटा साइंस में B.Sc के साथ एआई। इसकी मदद से आप कम तकनीकी जानकारी, मगर एआई की अधिक प्रैक्टिकल नॉलेज हासिल कर पाएंगे। इससे डेटा एनालिसिस के साथ एआई टूल्स सीखने को मिलती है।

बीसीए के साथ एआई स्पेशलाइजेशन

अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एक्सपर्ट बनने का विचार कर रहे हैं, तो इस कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स में प्रोग्रामिंग के साथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के बारे में बताया जाता है। साथ एआई स्पेशलाइजेशन की भी जानकारी मिलती है। अगर आपका कोडिंग में इंटरेस्ट है, तो यह अच्छा रास्ता साबित हो सकता है।

एआई कोर्स के साथ इन ऑनलाइन कोर्स का भी ले सकते हैं सहारा

ऊपर बताए गए एआई कोर्स 12वीं कक्षा के बाद किए जा सकते हैं। हालांकि, एआई एक्सपर्ट बनने के लिए सिर्फ एआई कोर्स करना काफी नहीं होगा। आपको एआई की कई स्किल्स भी सीखनी होगी। इसमें प्रोग्रामिंग के लिए पायथन, मैथ्स के लिए रैखिक बीजगणित, सांख्यिकी की बेसिक के साथ एडवांस जानकारी भी जरूरी होगी।

साथ ही अगर आप इन कोर्स के साथ कई अन्य ऑनलाइन कोर्स भी कर लेते हैं, तो आप एआई सेक्टर में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स की लिस्ट में एआई इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, एआई रिसर्चर और रोबोटिक्स इंजीनियर जैसे कोर्स शामिल हैं। इनकी वैल्यू काफी ज्यादा है, ऐसे में कोर्स पूरा होने के बाद अच्छी सैलरी मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026