---Advertisement---

Artificial Intelligence: करियर तलाश रहे Gen Z के लिए वरदान साबित हो सकता है Gaming सेक्टर, जानें स्किल्स समेत A टू Z डिटेल्स

Artificial Intelligence: अगर आप एआई के साथ गेमिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको क्या करना होगा। कहां पर इसका इस्तेमाल होता है और कैसे अपने करियर की शुरुआत करें?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2026 1:46 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: एआई मतलब नकली दिमाग या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का ट्रेंड चल रहा है। आजकल हर तरफ सिर्फ एआई की बात हो रही है। कई कंपनियां अपने नए डिवाइस में एआई को शामिल करके उन्हें फिर से मार्केट में बेच रही है। लोगों में एआई का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अब अगर किसी प्रोडक्ट में एआई न हो, तो उन्हें परेशानी होने लगती है। ऐसे में जेन जी यानी युवा पीढ़ी एआई की फील्ड में अपना करियर तलाश रही है। अगर आप भी एआई में किसी शानदार ऑप्शन को खोज रहे हैं, तो गेमिंग फील्ड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Artificial Intelligence का गेमिंग सेक्टर में कहां होता है इस्तेमाल, क्या है करियर ऑप्शन्स?

यह तो आप जानते ही होंगे कि आज एआई का इस्तेमाल कई गेम्स में किया जा रहा है। ऐसे में एआई गेमिंग सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। गेमिंग सेक्टर में एआई का इस्तेमाल नॉन प्लेयर कैरेक्टर के तौर पर होता है। साथ ही गेमिंग में कंटेंट जेनरेशन के काम में भी एआई का यूज होता है। किसी नए गेम की टेस्टिंग और उसमें आए किसी बग यानी दिक्कत को खोजकर, उसे दूर करने में किया जाता है। एआई का इस्तेमाल किसी गेम के अनुभव को बेहतर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा, ग्राफिक्स और एनिमेशन वाले गेमिंग में भी एआई का उपयोग है।

ऐसे में आप समझ गए होंगे कि एआई का गेमिंग में क्या इस्तेमाल होता है। अगर आप एआई के साथ गेमिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो नीचे 5 रोल दिए गए हैं।

  • गेम एआई डेवलेपर
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर
  • गेमप्ले प्रोग्रामर
  • गेमिंग डेटा साइटिंस्ट
  • एआई रिसर्चर

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ गेमिंग सेक्टर में चाहिए ये स्किल्स

गेमिंग में एआई काफी अहम रोल अदा कर सकता है। ऐसे में आपको इस फील्ड में करियर बनाने के लिए कुछ स्किल्स को सीखना होगा।

  • प्रोग्रामिंग- पायथन और सी प्लस प्लस और सी #
  • गेम इंजीनियर- यूनिटी और अनरियल इंजन
  • मशीन लर्निंग बेसिक
  • गणित के साथ लाइनर, एलजेबरा
  • प्रोब्ल्म सॉल्विंग और क्रिएटिविटी स्किल्स सीखना।

अगर आप इन सभी कौशल को अच्छे से सीख जाते हैं, तो गेमिंग सेक्टर में एआई के साथ अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

वहीं, इस फील्ड में शुरुआत करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। स्कूल लेवल पर ही किसी गेमिंग फेस्ट में भाग लें। साथ ही ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा, बीटेक में सीएसई या एआई के साथ गेम डेवलेपमेंट की डिग्री ले सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 12, 2026

Samsung Galaxy A06

अप्रैल 12, 2026

Vivo T5 Pro 5G

अप्रैल 12, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 12, 2026