Artificial Intelligence: आज के टाइम में भी हो सकता है कि आपके लिए एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ज्यादा अनुकूल न हो। मगर एआई की वजह से आज कितने सारे चुटकियों में पूरे हो जाते हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी मतलब जेन जी के लिए एआई काफी आम होने के साथ ही बहुत ज्यादा उपयोगी भी साबित हो सकता है। दुनिया में कई देशों के बीच जंग चल रही है, इसका असर लोगों की नौकरियों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में जेन जी अगर किसी स्टार्टअप को शुरू करना चाहते हैं, तो एआई इसमें काफी अहम भूमिका निभा सकता है।
आइडिया ढूंढने और वैलिडेट करने में मदद
किसी स्टार्टअप को स्टार्ट करने के लिए पहले मार्केट में खोजबीन करनी होगी। ताकि किसी समस्या को समझा जा सके। इसमें एआई मदद कर सकता है। एआई की सहायता से आप मार्केट ट्रेंड्स और कस्टमर प्रॉब्लम्स समझ सकते हैं। कौन सा आइडिया चलेगा? इसका अंदाजा पहले ही लग सकता है।
बिजनेस प्लान बनाने में सहायता
स्टार्टअप आइडिया मिलने के बाद एआई कुछ ही मिनट में पूरा बिजनेस प्लान बना सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए प्रेजेंटेशन तैयार करना आसान हो जाता है।
ब्रांडिंग और मार्केटिंग
किसी भी नए बिजनेस या स्टार्टअप की ब्रांडिंग और मार्केटिंग करना बेहद जरूरी है। ऐसे में एआई की हेल्प से कंपनी का लोगो, सोशल मीडिया पोस्ट, विज्ञापन, कंटेंट लिखना समेत सबकुछ एआई कर सकता है।
बिना कोडिंग के प्रोडक्ट बनाना
अगर आप कोडिंग की तकनीकी जानकारी नहीं रखते हैं, तो भी एआई की मदद से वेबसाइट और ऐप का निर्माण कर सकते हैं। इस काम में आप Bubble और Shopify जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं।
कस्टमर सपोर्ट ऑटोमेशन
किसी कंपनी या स्टार्टअप को चलाएंगे, तो उसके लिए कस्टमर सपोर्ट की भी जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आप एआई की हेल्प से कस्टमर सपोर्ट ऑटोमेशन का काम कर सकते हैं। एआई चैटबॉट आराम से बिना किसी टेंशन के ग्राहक से बात कर सकता है। साथ ही कम टीम में भी बड़ा बिजनेस संभाल सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आपके स्टार्टअप के लिए बन सकता है वरदान
जेन जी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि स्टार्टअप शुरू करने का को-फाउंडर जैसा काम कर सकता है। कम पैसे, कम टीम और कम समय में भी बड़ा काम किया जा सकता है। अगर आप ऊपर बताए गए सभी प्वॉइंट्स का ध्यान से आकलन करते हैं, तो एआई आपके स्टार्टअप के लिए वरदान साबित हो सकता है।






