---Advertisement---

Artificial Intelligence से पैसे कमाने हैं, तो इन 5 कोर्स को बिना सोचे कर डालिए; दूर होगा नौकरी खोने का डर और करेंगे मोटी इनकम

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए तगड़ी कमाई करना चाहते हैं, तो बिना देर किए इन 5 कोर्स को कर लीजिए। इसके बाद आपको नौकरी जाने का खौफ नहीं रहेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2026 5:10 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: आज का टाइम एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। यह बात तो आप जान गए होंगे। आपके स्मार्टफोन, स्मार्ट पंखा, स्मार्ट लाइट, स्मार्टटीवी के रिमोट से लेकर ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन तक में एआई का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा, एआई का इस्तेमाल शिक्षा से लेकर निवेश तक में किया जा रहा है। ऐसे में मन में पहला सवाल आता है कि सारा काम एआई करेगा, तो इंसान क्या करेंगे? ऐसे में काफी लोगों को भविष्य में अपनी नौकरी जाने का डर है। इस खौफ को दूर करने के लिए आप इन 5 एआई कोर्स को कर सकते हैं। इसके बाद आपको सालभर मोटी कमाई हो सकती है।

Artificial Intelligence: मशीन लर्निंग

बता दें कि आने वाले कुछ सालों में एआई सेक्टर में मशीन लर्निंग में काफी विकल्प हैं। इसके कोर्स के दौरान डेटा से सीखने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें एआई मॉडलों को विकसित करना होता है और डेटा एनालिसिस का काम करना होता है। कोर्स के बाद आप 8–25 लाख रुपये साल के कमा सकते हैं।

डेटा साइंस

एआई का काम आगे बढ़ने वाला है, ऐसे में टेक मार्केट में हर तरफ डेटा ही डेटा होगा। इसलिए डेटा साइंस का कोर्स कर सकते हैं। इस फील्ड में डेटा को समझकर बिजनेस के लिए उपयोगी जानकारी निकालनी होती है। इसमें पायथन, सांख्यिकी और विजुलाइजेशन की ट्रेनिंग मिलती है। इसके कोर्स के बाद आप साल के 6 से 20 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग

लगातार एडवांस होती तकनीक के दौर में एनएलपी यानी नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग कोर्स काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस कोर्स में कंप्यूटर को इंसानी भाषा समझने की ट्रेनिंग दी जाती है। जैसे-चैटबॉट और एआई असिस्टेंस को सही तरीके से ट्रेनिंग देना। कोर्स के बाद एनएलपी इंजीनियर को साल के 8 से 22 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।

कंप्यूटर विजन

तेजी से एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच कंप्यूटर विजन का कोर्स काफी बढ़िया साबित हो सकता है। इस कोर्स के दौरान एआई को फोटो और वीडियो पहचानने की क्षमता देने का काम किया जाता है। कोर्स के दौरान चैटबॉट और एआई मॉडलों में फेस रिकग्निशन और सेल्फ-ड्राइविंग कार की क्षमता को विकसित करने की ट्रेनिंग दी जाती है। कंप्यूटर विजन इंजीनियर को नौकरी के दौरान सालभर के 7 से 20 लाख रुपये की सैलरी मिल सकती है।

जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

आपने एआई की खबरों के बीच जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में सुना या पढ़ा होगा। आने वाले टाइम में इसकी काफी डिमांड रहने वाली है। ऐसे में इसके कोर्स के दौरान एआई से कंटेंट, इमेज, वीडियो और कोड बनाना सीख सकते हैं। आजकल इन कामों के लिए फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन कई विकल्प मिल जाएंगे। ऐसे में आप सालभर का 7 से 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस: इस बात का रखें ध्यान

इंडिया में अभी भी एआई सेक्टर में काफी कम अपना करियर तलाश रहे हैं। ऐसे में अगर आप जल्दी कमाना शुरू करना चाहते हैं, तो आपको जेनरेटिव एआई के साथ डेटा साइंस का कोर्स करना चाहिए। इस कोर्स के बाद आप सालभर भारी-भरकम आय अर्जित कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 21, 2026

OPPO F33

अप्रैल 21, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अप्रैल 21, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G

अप्रैल 21, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 20, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 20, 2026