---Advertisement---

Best Smartwatch: एडवांस स्पेसिफिकेशन्स और हेल्थ का रहेगा पूरा अपडेट, ये स्मार्टवॉच देंगी फायदा ही फायदा!

Best Smartwatch: देश में स्मार्टवॉच एक जरूरी प्रोडक्ट बन गया है। इसका चलन अब काफी तेजी से देश की आबादी को घेर रहा है। लोग अपनी हेल्थ से लेकर अपनी फिटनेस तक पर नजर रखने के लिए स्मार्टवॉच को पहन रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस स्मार्ट डिवाइस को खरीदने की सोच रहे ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 4, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Best Smartwatch
Follow Us
---Advertisement---

Best Smartwatch: देश में स्मार्टवॉच एक जरूरी प्रोडक्ट बन गया है। इसका चलन अब काफी तेजी से देश की आबादी को घेर रहा है। लोग अपनी हेल्थ से लेकर अपनी फिटनेस तक पर नजर रखने के लिए स्मार्टवॉच को पहन रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस स्मार्ट डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको इनके बेस्ट ऑप्शन (Best Smartwatch) की जानकारी दे रहे हैं।

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus

फायर बोल्ट की निंजा कॉल प्रो प्लस एक तगड़ी स्मार्टवॉच है। इसमें 1.84 इंच की डिस्प्ले के साथ 240 x 284 पिक्सल रेज्योलूशन वाली स्क्रीन मिलती है। इसमें एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ओएस सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 6 दिनों तक चलती है। इसमें डिजिटल क्लॉक फेस और सिलिकॉन वॉच स्ट्रिप मैटेरियल दिया गया है। इस वॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें हार्ट रेट और स्लीप एक्टिविटी नोट करने के सेंसर दिए गए हैं। इसकी कीमत 1799 रुपये है।

Samsung Galaxy Watch4

सैमसंग कंपनी की गैलेक्सी वॉच4 एक दमदार स्मार्टवॉच है। इसमें 1.4 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। इसमें गोरिल्ला ग्लास डीएक्स प्लस का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Exynos W920 (5 nm) की चिपसेट दी गई है। इसमें एंड्रॉइड ओएस का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 361mah की बैटरी मिलती है। हार्ट रेट सेंसर के साथ ही इसमें कई तरह के सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच की 17490 रुपये है।

Apple Watch Series 8

एप्पल अपने प्रीमियम आइटम के लिए मशहूर है। ऐसे में इसकी Apple Watch Series 8 स्मार्टवॉच एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। इसमें 1.9 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। इस वॉच में 484 x 396 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। Apple S8 चिपसेट के साथ इसमें Ion-X strengthened glass का प्रोटेक्शन मिलता है। एल्यूम्यूनियम फ्रेम के साथ इसमें क्रिस्टल बैक दी गई है। इस वॉच को IP6X रेटिंग मिली है। इस वॉच में हेल्थ और फिटनेस के लिए काफी फीचर्स दिए गए हैं। इस दमदार वॉच को खरीदने के लिए 43900 रुपये चुकाने होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026