---Advertisement---

ये हैं 10 ChatGPT स्टार्टअप आइडियाज, जो 2024 में आपको बना सकते हैं दुनिया का फेवरेट

ChatGPT: चैटजीपीटी आपको 10 ऐसे स्टार्टअप शुरू करने में हेल्प कर सकते है, जो आने वाले समय में काफी उपयोगी हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 22, 2023 9:30 पूर्वाह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: 2024 आने में काफी कम समय रह गया है। ऐसे में तकनीक और उद्योग की रुपरेखा तेजी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एआई सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसा पावरफुल भाषा मॉडल आने वाले साल में स्टार्टअप के नए-नए रास्तों को खोल रहा है। जानें 2024 में शुरू होने वाले 10 चैटजीपीटी स्टार्टअप आइडिए, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

बातचीत के लिए मार्केटिंग प्लेटफॉर्म

आप एक ऐसे प्लेटफॉर्म को तैयार कर सकते हैं, जो मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल करता हो। सीधे शब्दों में कहे तो आप चैटजीपीटी की लैंग्वेज मॉडल के जरिए एक नया चैटबॉट तैयार कर सकते हैं, जो कई भाषाओं में ग्राहकों को सुविधा दें।

एआई पावर्ड मानसिक हेल्थ चैटबॉट

आजकल मानसिक हेल्थ को लेकर काफी अधिक जागरुकता बढ़ गई है। ऐसे में आप एआई पावर्ड मानसिक हेल्थ चैटबॉट को तैयार कर सकते हैं। यूजर्स के तनाव, टेंशन और अन्य मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए चैटबॉट को डिजाइन किया जा सकता है।

एजुकेशनल चैट असिस्टेंस

एआई पावर्ड चैटबॉट को तैयार किया जा सकता है। इस चैटबॉट के जरिए शिक्षा सेक्टर में नई क्रान्ति लाई जा सकती है। छात्रों को होम वर्क करने में एक सहायक मिल सकता है। चैटजीपीटी के जरिए आप एक ट्यूशन सिस्टम तैयार कर सकते हैं।

कर्मचारी सहायता के लिए एचआर चैटबॉट

कर्मचारियों की सहायता के लिए एक चैटबॉट तैयार किया जा सकता है। ये कर्मचारियों के छोटे-मोटे कामों में आ रही परेशानियों को हल करने का काम कर सकता है। इससे एचआर विभाग पर कम दबाव पड़ेगा।

मल्टीलैंग्वेज कस्टमर सपोर्ट

चैटजीपीटी की मदद से आप ऐसा प्लेटफॉर्म डेवलेप कर सकते है, जो कई भाषाओं का ज्ञान रखता हो। इस चैटबॉट के जरिए क्म्युनिकेशन का लेवल बेहतर हो जाएगा।

इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग ऐप्स

चैटजीपीटी की सहायता से आप एक इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग ऐप्स बना सकते हैं। इसके लिए आप चैटजीपीटी की नैरेटिव क्षमता का फायदा ले सकते हैं। लोगों को जोड़ने के लिए आप गेमिंग, मनोरंजन और एजुकेशनल एक्टिविटी भी एड कर सकते हैं।

लीगल हेल्प चैटबॉट

आप एक चैटबॉट बना सकते हैं, जो कानून की अच्छी जानकारी रखता हो। इससे कानून के क्षेत्र में तेजी लाई जा सकती है। आम लोगों को भी इसका लाभ मिल सकता है। कोई भी इस चैटबॉट के जरिए कानूनी जानकारी आसानी से समझ सकता है। साथ ही सामान्य कानूनी सलाह भी ले सकता है।

कोड रिव्यू और हेल्प

चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके आप एक कोडिंग रिव्यू और असिस्टेंस चैटबॉट तैयार कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म की मदद से डेवलेपर्स और तकनीकी जानकारों से संपर्क करें। इसके बाद वह किसी भी कोड को डिबग करने में इसका उपयोग कर सकते हैं।

हेल्थ के लिए पर्सनल कोच

एक ऐसा चैटबॉट तैयार करें, जो हेल्थ से जुड़ी सामान्य जानकारियों को सभी तक पहुंचा सकें। इसमें डॉयट, एक्सरसाइज और फिटनेस ट्रेनिंग को भी शामिल किया जा सकता है। ये प्लेटफॉर्म लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

भाषा सीखने वाले चैट ऐप्स

मल्टी लैंग्वेज सीखने के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार कर सकते हैं। जहां पर लोगों को आसान इंटरफेस, बातचीत की प्रैक्टिस के लिए चैटजीपीटी की मदद लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026