---Advertisement---

Elon Musk के सीक्रेट बच्चे का नाम हुआ रिवील, बायोग्राफी से खुलासा इतने बच्चों के पिता हैं X (पूर्व ट्विटर) के मालिक

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ और एक्स प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क की बायोग्राफी से उनके 10वें बच्चे का नाम सामने आया है। एलन मस्क के इस गुप्त बच्चे का कनेक्शन कनाडाई सिंगर से है,जो कि मस्क की तीसरी पत्नी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 11, 2023 5:40 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में शुमार एलन मस्क (Elon Musk) अपने बयानों और अपने फैसलों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में एलन मस्क एक बार फिर चर्चा की स्पॉट लाइट में आ गए हैं। एक्स (पहले ट्विटर) के मालिक अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी काफी फेमस रहे है। ऐसे में अब मस्क से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई, जिसे जानकर दुनिया हैरान हो गई है। दरअसल एलन मस्क की 10वीं संतान के बारे में खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

एलन मस्क के सीक्रेट बच्चे का नाम

दुनिया को अभी तक एलन मस्क की 9 संतानों की ही जानकारी थी, मगर 10 बच्चे का नाम भी सामने आ गया है। एलन मस्क की गुप्त संतान का नाम Techno Mechanicus बताया जा रहा है। इस बच्चे के साथ ही अब एलन मस्क की 10 संतान हो गई है। इस गुप्त बच्चे का निक नेम Tua बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक Techno Mechanicus की कितनी आयु है, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

एलन मस्क की बायोग्राफी में खुलासा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क की नई बायोग्राफी में इस बात का खुलासा किया गया है। जी हां, एक पत्रकार Walter Isaacson द्वारा मस्क की बायोग्राफी तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बायोग्राफी को अगले एक हफ्ते के अंदर लॉन्च किया जा सकता है।

मस्क की 3 पत्नियों से कुल 10 बच्चे

मस्क की बायोग्राफी में बताया गया है कि एलन मस्क की कनाडाई सिंगर पत्नी Grimes के साथ Techno Mechanicus तीसरा बच्चा है। इसकी जानकारी से पूरी दुनिया को हिला दिया है। कई मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि एलन मस्क की पत्रकार Walter Isaacson को मस्क के पिछले दो साल की जानकारी लिखने का अधिकार दिया गया है। मस्क की अब कुल 10 संतान हो गई है, ये सभी संतानें मस्क की 3 अलग–अलग पत्नियों से हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026