---Advertisement---

Find My Device: फोन चोरी हो जाए तो बिना पुलिस में जाए और परेशान हुए ऐसे पाएं अपना प्यारा Phone

Find My Device का यूज करके आप अपने चोरी या फिर खोए हुए फोन को ढूंढ सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2024 11:36 पूर्वाह्न

Find My Device
Follow Us
---Advertisement---

Find My Device: फोन चोरी हो जाना एक बेहद आम सी बात है। अकसर लोग चोरों की इस हरकत का शिकार होते रहे हैं। क्योंकि फोन एक ऐसा डिवाइस है , जिसमें लोग अपने बैंक ऐप्स के साथ-साथ अपनी जिंदगी की कई निजी चीजों को भी रखते हैं। ऐसे में जब उनका फोन चोरी हो जाता है तो उन्हें फोन से ज्यादा इसमें मौजूद चीजों की ज्यादा फिक्र होती है।

फोन खो जाना या फिर चोरी हो जाना ये घटना किसी के साथ भी घट सकती है। इस लिए इस मुसीबत से निकलने के लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना है। उसके बाद आप बिना पुलिस की मदद या फिर बिना परेशान हुए अपना फोन ढूंढ सकते हैं।

फोन चोरी होने पर क्या करें?

इसके लिए बस आपको Find My Device ऐप्लिकेशन का सहारा लेना है। Find My Device एक ऐसा फीचर है। जिसकी मदद से आप iPhone और Android दोनों ही डिवाइस को ढूंढ सकते हैं। ये फीचर फोन के स्विच ऑफ होने के बाद भी काम करता है। आपको बता दें, Google ने Find My Device में अपडेट किया है। जिसके बाद आप फोन के ऑफ होने पर भी उसे ढूंढ सकते हैं। फिलहाल ये फीचर अमेरिका और कनाडा के लिए है। इस फीचर की मदद से आप खोए हुए अपने फोन की सही लोकेशन का पता लगा सकते हैं और खुद जाकर अपने फोन को ढूंढ सकते हैं।

एप्पल यूजर की Find My Device करेगा मदद

एप्पल यूजर Find My सेटिंग पर जाकर इसे चालू कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने फोन की लोकेशन अपने नजदीकी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐसे में जब आप का फोन चोरी हो जाए या फिर खो जाए तो आप फाइंड माई नेटवर्क पर जाकर अपने फोन की लोकेशन देख सकते हैं।

Android यूजर क्या करें?

अगर आप Android यूजर हैं तो आपको Find My Device की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद इसे लॉगइन करना होगा। लेकिन यहां पर आपको उसी अकाउंट से लॉगइन करना होगा, जिस अकाउंट से आपने अपने खोया हुआ फोन को लॉगइन किया हुआ है। इसके बाद आप अपने फोन की लोकेशन देख सकते हैं। इस तरह iPhone और Android दोनों ही यूजर अपने खोए हुए फोन को ढूंढ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026

iPhone 18 Pro

अक्टूबर 8, 2026

Vivo V80 5G

अक्टूबर 6, 2026