---Advertisement---

Nothing Phone 2 के लिए इस दिन को कर लीजिए फिक्स, धांसू स्पेसिफिकेशन्स जानकर चमक उठेंगी आपकी आंखें!

Nothing Phone 2: दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में अपने यूनिक स्टाइल और फीचर्स की वजह से लोगों के दिलों का चैन उड़ाने वाला नथिंग फोन एक बार फिर से तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Nothing Phone 2 की। ट्रांसपेरेंट लुक और कमाल की खूबियां इस फोन को काफी अलग बनाती हैं। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Nothing Phone 2
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2: दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में अपने यूनिक स्टाइल और फीचर्स की वजह से लोगों के दिलों का चैन उड़ाने वाला नथिंग फोन एक बार फिर से तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Nothing Phone 2 की। ट्रांसपेरेंट लुक और कमाल की खूबियां इस फोन को काफी अलग बनाती हैं। अगर आपको भी Nothing Phone 2 का इंतजार है तो आपको बता दें कि जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है।

कपंनी ने दी Nothing Phone 2 की जानकारी

दरअसल, नथिंग फोन कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक खास जानकारी शेयर की है। कंपनी ने ट्वीट करके बताया है कि 11 जुलाई को मिलिए नथिंग फोन 2 से, ऐसे में अब पूरी तरह से कंफर्म हो गया है कि नथिंग का मचअवेटेड फोन 11 जुलाई को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। जब से इस बारे में फैंस को पता चला है कि इस फोन के बारे में और अधिक उत्सुकता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: Oppo और Techno की धड़कन बढ़ाने जल्द आ रहा है वर्ल्ड स्लीमेस्ट फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 Ultra 5G, जानें कब होगा लॉन्च

इसके साथ ही कंपनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें फोन के रियर साइड पर एलईडी लाइट को प्रदर्शित किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के फीचर्स के बारे में आफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। इसकी आधिकारिक कीमत और फीचर्स के लिए इसके लॉन्च होने का इंतजार करना होगा।

फीचर्सNothing Phone 2
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
Display6.7 inches (17.02 cm)
Battery4700 mAh
Rear Camera50 MP + 50 MP + 50 MP
Front Camera32 MP

Nothing Phone 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस अमोल्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट मिल सकती है। ये फोन एंडॉइड 13 ओएस स्पोर्ट के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दे सकता है। इसमें 4700mah की बैटरी के साथ 66W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसके अलावा इसके रियर में 50MP का ट्रिपल कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसकी कीमत 40 हजार के आसपास हो सकती है।

ये भी पढ़ें: KTM Electric Scooter में मिलेगी 100KM की रेंज, इन तूफानी स्पेक्स को जानकर Ola और Hero की उड़ी नींद!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026