---Advertisement---

Flipkart Black Friday Sale: लाजवाब डील! धांसू एआई स्पेक्स से लैस Samsung Galaxy S25 Plus 5G पर बंपर डिस्काउंट, चंद दिनों में खत्म हो सकता है ऑफर

Flipkart Black Friday Sale: सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस 5जी फोन को फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में 25 फीसदी की सेविंग के साथ खरीदने का शानदार मौका है। साथ ही कई अन्य फायदे भी मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 26, 2025 5:07 अपराह्न

Flipkart Black Friday Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Black Friday Sale: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि अगले कुछ महीनों में सैमसंग अपनी गैलेक्सी एस सीरीज में विस्तार करेगी। ऐसे में काफी लोगों को सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज का इंतजार है। हालांकि, अगर आप इसी साल एस फोन सीरीज का तगड़ा मोबाइल खरीदना चाहते हैं, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सेल चल रही है। फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस 5जी को बंपर बचत डील के साथ बिक्री के लिए उतारा गया है।

Flipkart Black Friday Sale में फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 25% की छूट

सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस 5जी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में 25 प्रतिशत की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज वेरिएंट को 99999 रुपये के साथ उतारा गया है। मगर डील के तहत इसे खरीदने के लिए 74999 रुपये का भुगतान करना होगा। इस तरह से इस ऑफर के जरिए ग्राहकों को 25000 रुपये की सेविंग हो सकती है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी इस पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का लाभ भी दे रही है। वेबसाइट पर अभी तक इस फोन को 4.7 स्टार रेटिंग प्रदान हुई है।

Photo Credit: Flipkart

सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस 5जी में मिलती हैं जबरदस्त एआई खूबियां

कंपनी ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस 5जी में गूगल के साथ सर्च करने के लिए सर्किल करने से आप अपनी स्क्रीन पर कुछ भी तुरंत सर्च कर सकते हैं। इसमें इमेज, वीडियो या टेक्स्ट शामिल हैं और आपको तुरंत रिजल्ट मिल जाएंगे। आप ऐप बदले बिना भी उस समय सुना हुआ गाना सर्च कर सकते हैं।

इसके अलावा, ऑडियो इरेजर से अपने वीडियो से फालतू बैकग्राउंड नॉइज को आसानी से हटाएं और उन्हें शेयर करने लायक बनाएं। आवाज, म्यूजिक, हवा और दूसरी अलग-अलग तरह की आवाजों को एडजस्ट करके अपने ऑडियो को बेहतर बना सकते हैं।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस 5जी
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+12MP+10MP
सेल्फी कैमरा12MP

ये स्पेसिफिकेशन्स भी बनाते हैं दीवाना

इस पावरफुल स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दी गई है। इसमें काफी दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। फोन की स्क्रीन 6.7 इंच की जोड़ी गई है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। पावर के लिए 4900mAh की बैटरी और 45W का वायर्ड चार्जर मिलता है। बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल किया गया है। इसमें 50एमपी का मेन कैमरा, 12एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10एमपी का टेलीफोटो लेंस मिलता है। आगे की तरफ, 12एमपी का वाइड एंगल सेल्फी लेंस दिया गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026