---Advertisement---

ढेर सारे ऑफर्स और बेहतर सर्विस के साथ जल्द आ रहा है Flipkart Plus Premium, जानें कब तक हो सकता है लॉन्च

Flipkart Plus Premium: इंडिया की फेमस ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने एक बड़ा ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट ने बताया है कि जल्द ही यूजर्स को एक नई सर्विस का लाभ मिलेगा। इस नई सर्विस का नाम फ्लिपकार्ट प्लस प्रीमियम (Flipkart Plus Premium) होगा। दावा किया जा रहा है कि वर्तमान में जारी फ्लिपकार्ट प्लस प्रोग्राम से ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 25, 2023 1:06 अपराह्न

Flipkart Plus Premium
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Plus Premium: इंडिया की फेमस ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने एक बड़ा ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट ने बताया है कि जल्द ही यूजर्स को एक नई सर्विस का लाभ मिलेगा। इस नई सर्विस का नाम फ्लिपकार्ट प्लस प्रीमियम (Flipkart Plus Premium) होगा। दावा किया जा रहा है कि वर्तमान में जारी फ्लिपकार्ट प्लस प्रोग्राम से नई सर्विस काफी बेहतर होगी। नई सर्विस में यूजर्स को कई तरह के फायदे दिए जाएंगे।

Flipkart Plus Premium

फ्लिपकार्ट ने एक टीजर में बताया है कि इस नई सर्विस के प्रीमियम होने के बाद भी ये यूजर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस नहीं होगी। इस सर्विस का लाभ यूजर्स फ्री में ले पाएंगे। कहा जा रहा है कि ई-कॉमर्स साइट की नई सर्विस कंपनी के वर्तमान में जारी प्लस सर्विस का एक्सटेंशन होगा। इसके साथ ही इस नए प्रीमियम प्लान में किस तरह के फायदे मिलेंगे, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है। दावा किया जा रहा है आने वाले दो वीक में इस बारे में खास जानकारी सामने आ सकती है।

कब तक लॉन्च हो सकती है Flipkart Plus Premium सर्विस

कुछ खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि फ्लिपकार्ट इस नई सर्विस को 15 अगस्त के आसपास लॉन्च हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि प्लस प्रीमियम सर्विस मेंबर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगी या फिर इसके उन्हें सुपरकाइन्स का इस्तेमाल करना होगा।

क्या है मौजूदा Flipkart Plus सर्विस के फायदे

मालूम हो कि फ्लिपकार्ट की मौजूदा प्लस सर्विस पहले से ही कई तरह के फायदे देती है। इसमें फ्री शिपिंग, जल्दी सुपरकॉइन्स लेना, डील पर सबसे पहले एक्सिस और प्रीमियम कस्टमर्स सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं दी जाती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट मेंबरशिप लेने के लिए यूजर्स 200 सुपरकॉइन्स का उपयोग कर सकेत हैं। इसे एक बार एनरोल्ड होने के बाद हर 100 रुपये के लिए 4 सुपरकॉइन्स रिवॉर्ड के तौर पर दिए जाते हैं।

मिलता हैं ये लाभ

इसके अलावा इन सभी रिवॉर्ड के साथ ही अर्ली एक्सेस लेने वाले यूजर्स को कई तरह के ऑफर पर लाभ भी दिया जाता है। डॉमिनॉज, पिज्जा हट, स्विगी और मोबीक्विक जैसे एप्स से डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही जी5, सोनी लिव और एयरटेल एक्सट्रीम जैसे एप्स का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए सुपरकॉइन्स का उपयोग किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026