---Advertisement---

Google Gemini AI: अब फ्री में चुटकी बजाते होगा सारा काम, ये पावरफुल एआई टूल बदल देगा काम करने का तरीका

Google Gemini AI: दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी और फेमस टेक ब्रॉन्ड गूगल (Google) लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट जारी करता रहता है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई (AI) के बढ़ते उपयोग के बीच कई कंपनियां जेनरेटिव एआई टूल्स पर काम कर रही हैं। इसी बीच गूगल ने अपने एआई टूल गूगल ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2024 3:27 अपराह्न

Google Gemini AI
Follow Us
---Advertisement---

Google Gemini AI: दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी और फेमस टेक ब्रॉन्ड गूगल (Google) लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट जारी करता रहता है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई (AI) के बढ़ते उपयोग के बीच कई कंपनियां जेनरेटिव एआई टूल्स पर काम कर रही हैं।

इसी बीच गूगल ने अपने एआई टूल गूगल बार्ड का नाम बदलकर गूगल जेमिनी एआई (Google Gemini AI) कर दिया गया। कंपनी का दावा है कि ये टूल अभी तक का सबसे पावरफुल एआई टूल (AI Tool) है।

Google Gemini AI करता है ये काम

गूगल ने दावा किया है कि ये एआई टूल एडवांस रीजनिंग, समझने में और कोई योजना बनाने में काफी अपडेटेड है। इसमें टेक्सट बेस्ड प्रोम्प्ट लिखकर इससे बात भी की जा सकती है। साथ ही इसके जरिए फोटो भी जेनरेट कर सकते हैं। आप ईमेल लिखवाने से लेकर कोडिंग लिखवाने और किसी फोटो की जानकारी भी पूछ सकते हैं।

काफी सारे यूजर्स इस बात से परेशान हैं कि इस एआई टूल का कैसे इस्तेमाल करें। इस टूल का इस्तेमाल सभी यूजर्स मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को पूरा करना होगा।

Google Gemini AI का फ्री में कैसे करें इस्तेमाल

  • इसके इस्तेमाल के लिए आपको गूगल जेमिनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर दाई ओर नीचे दिख रहे ट्राई जेमिनी बटन पर क्लिक करें। इसके बाद गूगल जीमेल की मदद से लॉगइन करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • ऐसा करने के बाद आपको प्राइवेसी पॉलिसी स्क्रीन पर नजर आएगी। फिर आपको ‘आई एग्री’ बटन पर क्लिक करने के बाद आप इस एआई टूल का उपयोग कर सकते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस एआई टूल का एक पेड वर्जन भी है। इसके उपयोग के लिए आपको भुगतान करना होगा। इसके बाद आप कुछ एक्सट्रा फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026