---Advertisement---

Gmail यूजर्स को जल्द मिलेगी स्पैम मेल से आजादी, Google ने रिवील किया नया AI फीचर

Google: एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल जल्द ही जीमेल स्पैम मेल को हटा देगा। इससे यूजर्स को काफी बड़ी राहत मिलेगी। जानें क्या है पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 7, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Google: दुनियाभर में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल नए-नए अपडेट लाता रहता है। गूगल लगातार यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए कई कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में गूगल ने एक नया अपडेट पेश किया है। जी हां, आप जीमेल का इस्तेमाल करते ही होंगे, ऐसे में अक्सर जीमेल पर काफी सारे स्पैम मेल आते रहते हैं। ऐसे में गूगल ने जीमेल यूजर्स को एक बड़ी राहत देते हुए एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एआई (AI) अपडेट रिवील कर दी है। देखें पूरी डिटेल।

अब AI रोकेगा स्पैम मेल्स

आपको बता दें कि गूगल ने एक एआई पावर्ड जेनरेटेड स्पैम डिटेक्शन सिस्टम पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस नए फीचर की वजह से जीमेल पर आने वाले स्पैम मेल ऑटोमेटिक अलग हो जाएंगे। मौजूदा स्थिति में ये स्पैम मेल स्पेशल करेक्टर, इमोजी, टाइपो और किसी तरह से सिक्योरिटी सिस्टम को पास करके यूजर्स के पास पहुंच जाते हैं। हालांकि, जब गूगल का स्पैम डिटेक्शन फिल्टर सिस्टम शुरू होगा तो इन स्पैम मेल पर रोक लग जाएगी।

क्या है RETVec फिल्टर

गूगल फिलहाल RETVec मतलब रेजिलेंट एंड एफिसिएंट टेक्स्ट वेक्टोराइजर के जरिए स्पैम मेल पर नियंत्रण रखता है। ये फीचर टेक्स्ट क्लासिफिकेशन के जरिए स्पैम मेल को रोकता था। मगर अब गूगल इसमें एआई की मदद लेगा। ऐसे में RETVec एक बढ़िया फिल्टर है जो फिशिंग अटैक को भी रोकने का काम करता है।

Google सभी सिस्टम में देगा अपडेट

गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी कोड जारी किया है। गूगल ने इसे दिसंबर सिक्योरिटी कोड अपडेट नाम दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल के इस नए फीचर जीमेल एआई अपडेट आने के बाद यूजर्स के पास स्पैम मेल में कमी आएगी। गूगल के इस एआई पावर्ड डिटेक्शन फीचर को एंड्रॉइड, आईओएस और वेब पर भी सपोर्ट दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026