---Advertisement---

Google I/O 2025 की डेट का हुआ ऐलान, यूजर्स को मिल सकते हैं Android 16, Gemma Open Model समेत ये अपडेट

Google I/O 2025: गूगल ने अपने मेगा इवेंट की डेट का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में यूजर्स को Android 16, Gemma Open Model समेत ये अपडेट मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2025 2:51 अपराह्न

Google I/O 2025
Follow Us
---Advertisement---

Google I/O 2025: आपके स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी गूगल की है। ऐसे में गूगल का हर नया अपडेट आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल आई/ओ 2025 की तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर गूगल ने इसकी औपचारिक डेट का खुलासा करते हुए वीडियो पोस्ट की है। यूजर्स को 20-21 मई 2025 को काफी कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है। Android 16 का अपडेट भी शामिल है। एंड्रॉयड 16 के साथ Gemma Open Model समेत और काफी कुछ खास अपडेट शामिल हैं।

Google I/O 2025 को लेकर कंपनी ने दी यह डिटेल

अगर आप टेक अपडेट रखते हैं तो आपको बता दें कि गूगल आई/ओ 2025 का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया में होगा। अगर आप इस इवेंट से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके साथ गूगल ने अपने पेज पर बताया है कि यूजर्स कंपनी के कम्युनिटी ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

गूगल पेज पर जानकारी दी गई है कि यूजर्स को काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। इस इवेंट को लेकर कंपनी ने काउंटडाउन शुरू कर दिया है। वहीं, कई रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि इस इवेंट के दौरान Android 16 को लॉन्च किया जा सकता है। मगर अभी तक एंड्रॉयड 16 को लेकर गूगल ने अपने आधिकारिक पेज पर कुछ भी नहीं बताया है। गूगल का यह इवेंट 20-21 मई 2025 को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू हो सकता है।

गूगल आई/ओ 2025 में Android 16 पर रहेगा फोकस!

इस साल के सबसे बड़े टेक इवेंट Google I/O 2025 में मुख्य फोकस Android 16 पर रह सकता है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई इस इवेंट में जेमिनी 2.0 एडवांस वर्जन को भी पेश कर सकते हैं। एंड्रॉयड 16 से इतर गूगल एआई स्टूडियो, NotebookLM के नए अपडेट मिल सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन पिक्सल 9ए में एंड्रॉयड 16 को जोड़ सकता है। इसके लिए कंपनी काफी गुपचुप तरीके से तैयारी कर रहा है। मगर इस बारे में अभी तक गूगल ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026