---Advertisement---

Google Map: भारत में फ्लॉप होने के बाद गूगल मैप्स ने कैसे लिखी फिर से अपनी तकदीर, जानें डिटेल

Google Map: तकनीकी दुनिया लगातार बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) यानी एआई हर क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। आप भी जरूर रोजाना किसी न किसी तकनीक से जुड़ते होंगे। आपने कभी न कभी किसी जगह को खोजने के लिए या फिर किसी जगह का रास्ता भूलने पर उस रास्ते की तलाश ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 22, 2024 12:28 अपराह्न

Google Map
Follow Us
---Advertisement---

Google Map: तकनीकी दुनिया लगातार बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) यानी एआई हर क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। आप भी जरूर रोजाना किसी न किसी तकनीक से जुड़ते होंगे।

आपने कभी न कभी किसी जगह को खोजने के लिए या फिर किसी जगह का रास्ता भूलने पर उस रास्ते की तलाश के लिए गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल किया होगा। जी हां, आजकल काफी लोग गूगल मैप्स का उपयोग करते हैं। आज इस ऐप को हर कोई जानता है, मगर क्या आप जानते हैं कि जब ये भारत में आया था तो फ्लॉप हो गया था। जानिए इससे जुड़ी खास जानकारी।

Google Map के फ्लॉप से सफल होने तक की कहानी

आपको बता दें कि गूगल मैप साल 2008 में भारत में लॉन्च हुआ था। गूगल मैप के फ्लॉप होने के बाद इस ऐप ने एक बार फिर से तगड़ी तैयारी के साथ एंट्री ली और एक नई सफलता की कहानी लिखी। गूगल मैप अमेरिकी कंपनी है। ऐसे में अमेरिका में हर सड़क का नाम होता है, जैसे- मेन स्ट्रीट और चर्च स्ट्रीट आदि। मगर भारत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, यहां पर सड़कों के नाम का उपयोग कम किया जाता है।

भारत में क्यों फ्लॉप हुआ Google Map

दरअसल गूगल मैप भारत में आया था तो इस ऐप में शुरू में बाए मुड़िए और दाई मुड़िए के निर्देश देता था, मगर ये निर्देश लोगों को ज्यादा समझ में नहीं आए और इसलिए गूगल मैप भारत में फ्लॉप हो गया। यही वजह है कि लॉन्च के कुछ समय बाद ही लोगों ने गूगल मैप का उपयोग बंद कर दिया।

Google Map ने इस तरह से लिखी सफलता की कहानी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत में गूगल मैप फ्लॉप होने के बाद गूगल ने अपने दो कर्मचारियों को भारत भेजा। गूगल ने ओल्गा और जैनेट की एक बढ़िया टीम बनाई और उन्हें भारत दौर पर भेजा। भारत आकर टीम ने काफी ग्राउंड रिसर्च किया।

बताया जाता है कि इन दोनों ने स्थानीय दुकानदारों से रास्ता पूछा। साथ ही टीम को रिसर्च के दौरान ये भी बताया गया कि उन जगहों की फोटो बनाएं जिन्हें वो जानते हैं। इस तरह से टीम को समझ आया कि लोग भारत में किस तरह से रास्ता खोजते हैं।

Google Map में किया गया बड़ा बदलाव

इसके बाद Google Map की रिसर्च टीम को समझ आ गया कि भारत में किसी लैंडमार्क के आधार पर रास्ता बताया जाता है। इसके बाद टीम ने लैंडमार्क के आधार पर रास्ता तैयार किया। जैसे- स्कूल से दाएं मुड़ें या फिर पार्क से बाए मुड़ें, स्कूल के सामने शॉपिंग सेंटर आदि। इस तरह से गूगल ने भारत में मैप्स को डिजाइन किया। ऐसे में लोगों को सड़कों के बजाय लैंडमार्क के आधार पर दिशा-निर्देश के आधार पर रास्ता तैयार किया।

Google Map की मौजूदा सर्विस

गूगल मैप अपने लॉन्च के बाद 2D में और अब 3D में उपलब्ध है। आपको बता दें कि गूगल मैप की ये सर्विस दुनियाभर में मुफ्त है और इसका कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026