---Advertisement---

Google Maps बना फरिश्ता! सिर्फ एक सेटिंग करने से मिल गया चोरी हुआ फोन, जानें डिटेल

Google Maps: दुनिया का सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल (Google) लगातार अपने ग्राहकों को नए-नए अपडेट देता रहता है। गूगल की एक खास सर्विस गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल आपने कभी न कभी किया होगा। अधिकतर लोग गूगल मैप्स का उपयोग किसी रास्ते को खोजने के लिए करते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2024 1:15 अपराह्न

Google Maps
Follow Us
---Advertisement---

Google Maps: दुनिया का सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल (Google) लगातार अपने ग्राहकों को नए-नए अपडेट देता रहता है। गूगल की एक खास सर्विस गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल आपने कभी न कभी किया होगा। अधिकतर लोग गूगल मैप्स का उपयोग किसी रास्ते को खोजने के लिए करते हैं।

मगर क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल मैप्स से चोरी हुआ फोन भी वापस मिल सकता है। जी हां, ये सच है, ताजा मामले में एक व्यक्ति ने गूगल मैप्स की मदद से अपने चोरी हुए फोन को सिर्फ 2 घंटे में पा लिया। आगे जानिए डिटेल।

Google Maps से जुड़ा मामला जानिए क्या है डिटेल

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु के एक शख्स का ट्रेन के अंदर फोन चोरी हो गया था। मगर गूगल मैप्स के शानदार फीचर की सहायता से फोन वापस मिल गया। व्यक्ति ने बताया कि ट्रेन में चढ़ते वक्त उसके पिता का फोन और कुछ सामान चोर ने चुरा लिया था। मगर चोरों ने फोन को बंद नहीं किया।

इसके बाद फोन को ट्रेक करना शुरु किया तो चोर फोन के साथ ट्रैक के आसपास ही थे। ऐसे में उस व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ लोकेशन के साथ-साथ चोरों का पीछा किया। इसके बाद उन्हें फोन और सामान मिल गया।

Google Maps पर ऑन करें लोकेशन शेयरिंग

गूगल मैप्स पर लोकेशन शेयरिंग नाम से एक सुविधा मिलती है। इस फीचर की मदद से आप डिवाइस की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। आप भी इस सेटिंग को तुरंत ऑन करें।

  • गूगल मैप्स खोलने के बाद अपनी प्रोफाइल आइकन पर जाएं।
  • अब लोकेशन शेयरिंग के विकल्प पर जाएं।
  • यहां पर आपको एक साथ कई लोगों के साथ लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • फिर आप अपने हिसाब से जितनी देर के लिए लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
  • इसके बाद शेयर पर टैप करें, ऐसा करते ही गूगल मैप्स लोकेशन शेयर करना शुरू कर देगा।

इस फीचर की मदद से आप अपने डिवाइस को चोरी होने पर या फिर कही खोने पर आसानी से उसे ट्रैक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026