---Advertisement---

Google Maps: असम के बजाय गूगल मैप्स ने पहुंचाया नगालैंड, कितना कर सकते हैं टेक्नोलॉजी पर भरोसा? सेफ रहने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

Google Maps: तकनीक ने एक बार फिर बुरी तरह से फंसा दिया। पुलिस को असम के बजाय गूगल मैप्स ने नगालैंड पहुंचा दिया। सेफ रहने के लिए इन टिप्स को जान लीजिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 9, 2025 3:13 अपराह्न

Google Maps
Follow Us
---Advertisement---

Google Maps: सड़क पर वाहन चलाते वक्त कई बार रास्तों के बारे में सही से समझ में नहीं आता है। इस परेशानी से बचने के लिए काफी लोग सड़क पर मौजूद लोगों से मदद मांगते हैं। मगर ताजा मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। जी हां, असम पुलिस गलतफहमी की वजह से नगालैंड पहुंच गई। इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसे में एक बार फिर यह सवाल उठता है कि टेक्नोलॉजी पर किस हद तक भरोसा करना चाहिए। आगे इस आर्टिकल में जानिए सेफ रहने के कुछ खास टिप्स।

Google Maps ने असम की बजाय पहुंचाया नगालैंड

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि असम पुलिस की एख टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रेड मारने निकली थी। इस दौरान असम पुलिस ने गूगल मैप्स का सहारा लिया। मगर यह कदम उल्टा ही पड़ गया। गूगल मैप्स ने असम पुलिस को नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंचा दिया। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस वालों को किसी गिरोह का समझकर पूरी रात के लिए बंधक बना लिया। दरअसल, कुछ पुलिसवालों को छोड़कर बाकी पुलिस वाले सादी वर्दी में थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि असम पुलिस गूगल मैप्स की गलती की वजह से चाय बागान में घुस गई थी। मगर असल में वो नगालैंड का हिस्सा था।

Google Maps टेक्नोलॉजी पर कितना भरोसा?

इंटरनेट के साथ भले ही टेक्नोलॉजी भी काफी तेजी से विकास कर रही है। आज के समय में गूगल मैप्स पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। मगर ताजा घटना के बाद गूगल मैप्स की तकनीक पर कितना भरोसा करना चाहिए। इस घटना से साफ होता है कि तकनीक आज भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। बीते कुछ समय एक मामले में गूगल मैप्स ने कार सवार लोगों को शॉर्टकट के चक्कर में आधे-अधूरे पुल पर चढ़ा दिया था। इसके बाद अंधेरा होने की वजह से कार में बैठे सभी लोग नदी में गिर गए थे। ऐसे में लोगों को पूरी तरह से तकनीक पर निर्भर नहीं होना है।

सेफ रहने के लिए Google Maps की इन टिप्स को फॉलो करें

अगर आप ड्राइविंग के दौरान अक्सर Google Maps का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन टिप्स को जरूर जानना चाहिए, ताकि आप गूगल मैप्स की भूल का शिकार न हो।

अनजान रास्तों से बचें

गूगल मैप्स का यूज करने के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप परिचित रास्तों का ही चयन करें। अगर शॉर्टकट के चक्कर में किसी अनजान सड़क पर गए तो दिक्कत हो सकती है।

सही मोड का चुनाव करें

गूगल मैप्स पर सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए आपको जीपीएस के जरिए किसी भी मोड का चयन करना है। जैसे- पैदल, साइकिल, बस, ट्रेन, टू व्हीलर और चार पहिया वाहन में से किसी सही मोड का चुनाव करें।

देखें नहीं, बल्कि सुनें

काफी लोग गूगल मैप्स पर दी गई डिटेल को फॉलो करते हैं। ऐसे में वो गलत रास्तों पर पहुंच जाते हैं। गूगल मैप्स के ऑडियो फीचर का सही से इस्तेमाल करें और ड्राइविंग के दौरान दिशाओं को सुनें।

अपने रुट को पहले से डाउनलोड करें

अगर आप किसी बड़े रुट पर जाने वाले हैं तो पहले से ही उस रुट को डाउनलोड करें। इससे गूगल मैप्स पर सही से रास्ते की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही नेटवर्क की भी जरूरत नहीं होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026