---Advertisement---

Google Pixel 10: 5100mAh की बैटरी, 15W का वायरलेस चार्जर मचाएगा धूम! यूनिक AI फीचर्स के साथ जल्द ले सकता है ग्रैंड एंट्री

Google Pixel 10: अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी, 15W का वायरलेस चार्जर आ सकता है। इसमें कई यूनिक AI फीचर्स के साथ दमदार मल्टीटास्किंग की सुविधा मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 7:19 अपराह्न

Google Pixel 10
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10: गूगल अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10
को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह फोन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है, मगर फिर भी इसकी आए दिन कोई न कोई नई अपडेट सामने आ रही है। ऐसे में इसकी लेटेस्ट अपडेट पिक्सल फैन्स को खुश कर सकते हैं। दरअसल, इस आगामी फोन में काफी यूनिक एआई फीचर्स आने की संभावना जताई जा रही है।

गूगल पिक्सल 10 में तहलका मचाएगा 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर

इंटरनेट पर घूम रहीं कई लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि आगामी फोन Google Pixel 10 में 5100mAh की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। बैटरी पावर में एफिशियंसी क्षमता को बढ़ाकर लाया जा सकता है। ऐसे में बैटरी लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है। इसके साथ 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिल सकता है। इतना ही नहीं, इसके साथ 15W का वायरलेस चार्जर भी एंट्री ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर काफी काफी कम समय में फोन को पूरी तरह से फुल चार्ज कर देगा।

गूगल पिक्सल 10 में मिल सकते हैं ये यूनिक AI फीचर्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी Google Pixel 10 स्मार्टफोन में कई यूनिक AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें एआई फोटो एडिटर, एआई वॉयस टाइपिंग, एआई असिस्ट, एआई लाइव कॉल ट्रांसलेशन, एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन और गूगल जेमिनी का नया वर्जन भी शामिल किया जा सकता है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 की लीक खूबियां
चिपसेटTensor G5
ओएसएंड्रॉयड 16
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.3 इंच
बैटरी5100mAh
रियर कैमरा48MP+13MP
सेल्फी कैमरा10.5MP

Google Pixel 10 AnTuTu Score

जानकारी के मुताबिक, मल्टीटास्किंग करने वालों को गूगल पिक्सल 10 फोन निराश नहीं करेगा। गूगल पिक्सल 10 का अंतूतू स्कोर 1074252 अंक रहने की उम्मीद है। मल्टीटास्किंग के लिए यह नंबर काफी बढ़िया माना जा रहा है।

Google Pixel 10 Price in India

कई लीक खबरों में दावा किया गया है कि अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 फोन फ्लैगशिप कैटेगरी में एंट्री ले सकता है। गूगल पिक्सल 10 की इंडिया में कीमत 70000 रुपये के करीब रह सकती है।

Google Pixel 10 Launch Date in India

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी गूगल अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10 को थोड़ा जल्दी मार्केट में उतार सकती है। ऐसे में दावा किया गया है कि गूगल पिक्सल 10 फोन जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में पेश हो सकता है। गूगल पिक्सल 10 की इंडिया में लॉन्च डेट अगस्त 2025 होने की उम्मीद है। मगर अभी तक गूगल ने इस फोन के बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

मार्च 2, 2026

Realme C83 5G

मार्च 2, 2026

Vivo V70 Elite

मार्च 2, 2026

Poco X8 Pro 5G

मार्च 2, 2026

Motorola Edge 50 Pro

मार्च 2, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026