---Advertisement---

स्लिम बॉडी, एंटी एडिक्शन फीचर के साथ जोरदार एंट्री ले सकता है Google Pixel 10 Pro Fold, क्या Samsung और Vivo को मिलेगी चुनौती?

Google Pixel 10 Pro Fold: गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड फोन में स्लिम बॉडी, एंटी एडिक्शन फीचर आने की संभावना है। एआई पावर्ड फीचर्स के साथ यह फोन Samsung और Vivo को चुनौती दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 25, 2025 10:53 पूर्वाह्न

Google Pixel 10 Pro Fold
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro Fold: फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में सिर्फ Samsung ही नहीं है। इसमें Vivo, Motorola, Oppo और Google का नाम भी शामिल है। एक तरफ जहां Samsung अपने अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 7 को उतार सकता है। वहीं, सोशल मीडिया पर गूगल के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की जोरो से चर्चा चल रही है। गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड फोन कंपनी का सबसे पावरफुल डिवाइस होने की संभावना है। यही वजह है कि इंटरनेट पर इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। कई टेक एक्सपर्ट भी दावा कर रहे हैं कि गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड Samsung Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 को सीधी चुनौती दे सकता है।

Google Pixel 10 Pro Fold Price in India

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड प्रीमियम फ्लैगशिप श्रेणी में धमाकेदार एंट्री मार सकता है। गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की इंडिया में कीमत 179999 रुपये रहने की संभावना जताई जा रही है।

Google Pixel 10 Pro Fold Launch Date in India

कई लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि गूगल कंपनी गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड फोन को अगस्त 2025 तक मार्केट में उतार सकती है। गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की इंडिया में लॉन्च डेट 28 अगस्त 2025 होने की उम्मीद है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

लेटेस्ट लीक के अनुसार, आगामी Google Pixel 10 Pro Fold का डिजाइन काफी हद तक अपने सिबलिंग्स यानी पिक्सल सीरीज से मेल खाता रह सकता है। हालांकि, फोन कंपनी फोन की बॉडी को काफी पतला रख सकती है। साथ ही एंटी एडिक्शन फीचर, AI पावर्ड फीचर्स, IP68 रेटिंग के साथ Samsung Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 को कड़ी टक्कर दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग और वीवो भी अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Photo Credit: Google, गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की संभावित फोटो
स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की लीक खूबियां
चिपसेटTensor G5
रैम-स्टोरेज16GB-1TB
डिस्प्ले8.1 इंच
बैटरी5000mAh
चार्जर25W
रियर कैमरा50MP+48MP
सेल्फी कैमरा32MP

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में गर्दा उड़ाएगी 5000mAh की बैटरी पावर

लीक के मुताबिक, आगामी Google Pixel 10 Pro Fold फोन में Tensor G5 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 15 ओएस आने की उम्मीद है। इसमें एआई क्षमताओं को भी जोड़ा जा सकता है। गूगल इसकी प्रमुख डिस्प्ले को 8.1 इंच रख सकता है। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट और 5000mAh की बैटरी पावर मिलने की चर्चा है। साथ ही 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलने की संभावना है। फिलहाल, गूगल ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026