---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: धूम मचाएंगे जेमिनी 2.5 प्रो के AI फीचर्स, मिल सकता है 42MP का धाकड़ फ्रंट कैमरा; लॉन्च से पहले जानें लीक डिटेल्स

Google Pixel 10 Pro: आगामी गूगल पिक्सल 10 प्रो स्मार्टफोन में एडवांस जेमिनी 2.5 प्रो के एआई फीचर्स मिल सकते हैं। इस प्रीमियम फोन में 42MP का धाकड़ फ्रंट कैमरा आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 12, 2025 1:17 अपराह्न

Google Pixel 10 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: आजकल काफी स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन में एआई फीचर्स को शामिल कर रही हैं। बीते एक साल में Vivo, Oppo, Poco, Samsung, Motorola और अन्य कई कंपनियों ने अपने फोन में एआई स्पेक्स शामिल किए हैं। ऐसे में अब स्मार्टफोन यूजर्स को एआई के हाईटेक स्पेक्स की सुविधा भी मिल रही है। इसी क्रम में कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 प्रो फोन में भी जेमिनी 2.5 प्रो के एआई स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं।

Google Pixel 10 Pro Release Date in India

टेक कंपनी गूगल आधिकारिक तौर पर बता चुकी है कि गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में रिलीज डेट 21 अगस्त रखी गई है।

Google Pixel 10 Pro Price in India

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में कीमत 87500 रुपये रहने की संभावना है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो में मिलेगा जेमिनी 2.5 प्रो एआई मॉडल का सपोर्ट

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन में गूगल जेमिनी 2.5 प्रो एआई मॉडल के कई सारे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें यूजर्स को एआई डीप सर्च, मैथ्स, रीजनिंग, रिसर्च, एडवांस कोडिंग और बढ़िया लॉजिक क्षमताओं का लाभ मिल सकता है। इन एआई फीचर्स की मदद से पिक्सल यूजर्स के कई सारे काम आसान हो सकते हैं।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो की संभावित खूबियां
प्रोसेसरTensor G5
ओएसएंड्रॉयड 16
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.5 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+50MP
सेल्फी कैमरा42MP

क्या गूगल पिक्सल 10 प्रो में नहीं आएगा फिजिकल सिम स्लॉट?

कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन में फिजिकल सिम का विकल्प नहीं मिलेगा। इस प्रीमियम फोन में ई-सिम का ऑप्शन आने की संभावना है। हालांकि, कई अन्य रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि सिर्फ ई-सिम का विकल्प अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों के लिए हो सकता है। मगर इंडिया में फिजिकल सिम के लिए स्लॉट रखा जाएगा। इसके अलावा इस फोन में 42MP का धाकड़ फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें वाइड एंगल फ्रंट शूटर लेंस के साथ ऑटो फोकस समेत कई सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल गूगल ने किसी भी स्पेक्स को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026