---Advertisement---

Google Pixel 10a: एडवांस्ड एडिटिंग,120 घंटे की बैटरी और सिनेमेटोग्राफी करने वाला फोन हुआ सस्ता, यहां से बुक करें और पाएं महाछूट

Google Pixel 10a: गूगल पिक्सल 10ए को बहुत ही सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे 18 फरवरी को हालहि में लॉन्च किया गया है। फोन में बेहद हाईटेक फीचर्स हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2026 1:31 अपराह्न

Google Pixel 10a
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10a: गूगल पिक्सल 10ए फोन 18 फरवरी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसका लंबे समय से यूजर इंतजार कर रहे थे। गूगल ने इस फोन में बेहद हाईटेक फीचर्स दिए हैं। इसमें एडवांस्ड एडिटिंग, 120 घंटे की बैटरी और सिनेमेटोग्राफी का आनंद देने वाले कैमरे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी पहली सेल 6 मार्च से शुरु हो रही है। लेकिन इससे पहले ही ये सस्ते में खरीदा जा सकता है। गूगल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस प्रीमिम फोन को डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दे रहा है।

Google Pixel 10a स्मार्टफोन को छूट पर खरीदने का मौका

भारत में गूगल पिक्सल 10ए सिर्फ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इसकी कीमत 49999 हजार रुपए है। लेकिन अगर आप इसे गूगल की आधिकारिक साइट से बुक करते हैं।

Google Pixel 10a
Picture Credit: Google

तो ये HDFC बैंक के कार्ड्स के इस्तेमाल पर 3000 का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। वहीं, 3000 की बचत एक्सचेंज ऑफर से कर सकते हैं। अगर बजट बहुत ही कम है तो 2083 रुपए की प्रतिमाह EMI बिना किसी ब्याज के बनवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए कंपनी की सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करना होगा।

गूगल पिक्सल 10ए की दमदार बैटैरी और चार्जर

गूगल का ये नया फोन अपनी 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी बैकअप के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें 5,100 mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही 30W का फास्ट चार्जर मिल रहा है। ये 30 मिनट में 50 फीसदी तक फोन को चार्ज कर सकता है। वहीं, Extreme Battery Saver मोड पर 120 घंटे का बैटरी बैकअप भी दे सकता है।

गूगल दे रहा एडवांस्ड एडिटिंग फीचर्स

गूगल पिक्सल 10ए फोन में गूगल जेमिनी दिया गया है। इसमें एडवांस्ड एडिटिंग फीचर्स मिलते हैं। इसके मैजिक एडिटर से फोटो में मन मुताबिक बदलाव कर सकते हैं। इसके साथ ही फोटो से कुछ हटाना हो या फिर कुछ जोड़ना हो ये सबकुछ एक क्लिक में कर सकते हैं।

गूगल के प्रीमियम फोन का प्रीमियम कैमरा

गूगल ने अपने इस नए फोन के कैमरे में कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और Tensor G4 चिप को जोड़ा है। जिससे बिल्कुल सिनेमेटोग्राफी लेवल के फोटो और वीडियो बनते हैं। इसमें 48MP का वाइड लेंस वाला मेन कैमरा मिलता है। वहीं, 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 3MP का कैमरा मिल रहा है। इससे 4K वीडियो क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसमें कैमरा कोच AI फीचर मिलता है। ये प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने में मदद करता है।

गूगल पिक्सल 10ए की डिस्प्ले, प्रोसेसर और अन्य स्पेसिफिकेशन

  1. लैवेंड, ऑब्सीडियन, फॉग और बेरी कलर में उपलब्ध है।
  2. एआई से लैस Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है।
  3. IP68 सेफ्टी रेटिंग के साथ Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।
  4. Android 16 पर ऑपरेट करता है।
  5. 6.3-इंच की Actua (pOLED) डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी चमकती है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026