---Advertisement---

क्या आपको भी आई Google Pixel 8 में ये परेशानी? जानें क्यों लोगों को याद आया iPhone 15

Google Pixel 8: मशहूर टेक कंपनी गूगल के पिक्सल 8 फोन में आईफोन 15 वाली परेशानी आई है। लोगों ने इसकी शिकायत की है, जानें क्या है इस फोन की परेशानी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 6, 2023 3:24 अपराह्न

Google Pixel 8
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 8: गूगल कंपनी ने पिक्सल सीरीज के तहत अपने नए फोन पिक्सल 8 को बीते महीने ही लॉन्च किया है। लोगों को इस फोन का काफी बेसब्री से इंतजार था। मगर फोन ने अपने लॉन्च के लगभग एक महीने के अंदर ही काफी निराश किया है। जी हां. गूगल पिक्सल 8 (Google Pixel 8) को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने शिकायत की है। लोगों ने इस फोन की परेशानी को आईफोन 15 सीरीज के साथ तुलना की है। जानें क्या है इस फोन में आ रही दिक्कत।

Google Pixel 8 में बैटरी की समस्या

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कई यूजर्स ने ये शिकायत की है कि गूगल पिक्सल 8 में बैटरी जल्दी खत्म होने और ओवरहीटिंग की परेशानी आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यूजर्स ने शिकायत की है कि गूगल पिक्सल 8 की बैटरी 6 से 7 घंटे में ही समाप्त हो रही है। ऐसे में लोगों ने ये भी कहा है कि गूगल पिक्सल 7 फोन में ही इससे अधिक बैटरी बैकअप मिलता था। ऐसे में लोगों ने इस फोन पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

Google Pixel 8 का स्क्रीन टाइम है कम

वहीं, गूगल सपोर्ट वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यूजर्स ने शिकायत करते हुए कहा है कि पिक्सल 8 फोन का स्क्रीन टाइम 5 घंटे का ही था। जब इसमें 5G बंद किया गया तो इसकी बैटरी लाइफ में थोड़ा सुधार देखा गया। इसके साथ ही कई और साइट्स पर भी यूजर्स ने पिक्सल 8 फोन में बैटरी जल्दी डिस्चार्ज की समस्या को बताया है।

Google Pixel 8 में ओवरहीटिंग

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पिक्सल 8 यूजर्स ने बताया है कि नए फोन को चार्ज करते हुए इसमें ओवरहीटिंग की परेशानी देखी गई है। फोन के ऐप्स को 15 मिनट इस्तेमाल करने पर फोन का बैक पैनल काफी गर्म हो रहा है। यूजर्स ने बताया है कि फोन में ओवरहीटिंग की समस्या वीडियो और वेब ब्राउजिंग को दौरान और बढ़ जाती है।

Google Pixel 8 में टेंपरेचर सेंसर

मालूम हो कि गूगल पिक्सल 8 फोन में टेंपरेचर सेंसर दिया गया है। ये किसी भी वस्तु का तापमान बता सकता है। इसके साथ ही इसमें एआई तकनीक भी दी गई है। मगर इस फोन ने एप्पल आईफोन 15 में आई हीटिंग की परेशानी को याद दिला दिया है। एप्पल ने आईफोन 15 में हीटिंग समस्या को नए अपडेट के साथ ठीक कर लिया है। हालांकि, अभी तक गूगल की तरफ से इस परेशानी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026