---Advertisement---

House for Rent: Delhi-NCR में लेना है घर तो इन ऐप्स का करें इस्तेमाल, बिना किसी ब्रोकरेज के सपना होगा साकार

अगर आप दिल्ली एनसीआर में किराए का घर ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने सपनों का घर ढूंढ सकते हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 28, 2023 9:30 पूर्वाह्न

House for Rent
Follow Us
---Advertisement---

House for Rent: आज के समय में दिल्ली और एनसीआर जैसी जगहों पर घर ढूंढना एक बड़ी समस्या है। ऐसे में कई बार घर मिल जाता है लेकिन या तो वो बहुत महंगे होते हैं और या तो उनकी लोकेशन समझ में नहीं आती। कई बार वो ब्रोकर के पास जाकर अपने लिए बढ़िया और किफायती घर अच्छी लोकेशन पर ढूंढने का आग्रह करते हैं। ब्रोकर इस बात का फायदा उठाकर ब्रोकरेज के नाम पर अच्छी-खासी रकम वसूल लेते हैं। जिनका बजट कम होता है तो वो अकसर बजट कम होने के कारण ही महंगा घर किराए पर लेने का इरादा बदल देते हैं। अगर आपको भी इसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो आप परेशान न हों क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसी वेबसाइट्स और एप्लिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं आप जिनका सहारा ले सकते हैं। ये ऐप्स रियल एस्टेट सर्विस देते हैं।

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

No Broker App

No Broker App गूगल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है और इसकी वेबसाइट भी है। इस ऐप के जरिए आप घर ढूंढ सकते हैं और आपको किसी तरह का ब्रोकरेज भी नहीं देना होगा। इसके अलावा आप इस ऐप से पेंट करवाना, सफाई कराना, एसी लगवाने और कारपेंटरी जैसे काम भी करा सकते हैं।

Housing.Com

यह ऐप भी गूगल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से आप अपने बजट में बढ़िया घर ढूंढ सकते हैं। इस ऐप के जरिए घर के साथ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पता चल जाएगा।

Magic Bricks

Magic Bricks को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपनी पसंदीदा लोकेशन पर घर ढूंढ सकते हैं। इस ऐप पर आपको वेरिफाइड प्रोपर्टी का ऑप्शन भी मिलेगा जहां से आप प्रोपर्टी पसंद आने के बाद घर के मालिक या ब्रोकर से मिलकर घर किराए पर ले सकते हैं।

99 Acres

इस ऐप की मदद से आप पीजी, फ्लैट्स या घर भी ढूंढ सकते हैं। यहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से चीजों को सेलेक्ट करके घर ढूंढ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: Motorola Moto E13 स्मार्टफोन को भारी छूट पर खरीदने का सुनहरा मौका, अभी नहीं तो कभी नहीं!

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now