---Advertisement---

Whatsapp Username Reservation feature से बिना नंबर दिए कैसे होगी चैट?  जानें यूज करने का सही तरीका

Whatsapp Username Reservation feature: वाट्सऐप  यूजरनेम रिजर्वेशन फीचर रोल आउट कर दिया गया है। इससे बिना नंबर शेयर किए चैट की जा सकती है। इसके कई सारे फायदे और नुकसान भी हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 30, 2026 5:59 अपराह्न

Whatsapp Username Reservation feature
Follow Us
---Advertisement---

Whatsapp Username Reservation feature :  वाट्सऐप दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप  है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल तक सभी काम इससे पलक झपकते ही हो जाते हैं। वाट्सऐप आम और खास सभी की जिं दगी का हिस्सा बन चुका है। अपने बढ़ते यूजर्स को देखते हुए कंपनी  इसमें प्राइवेसी के कई फीचर्स को जोड़ रही है।  कंपनी ने अभी हालहि में यूजरनेम रिजर्वेशन नाम का फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर के जरिए बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ एक यूनिक यूजरनेम के जरिए किसी से भी चैट कर सकेंगे। इसका लंबे समय से लोगों को इंतजार था।

Whatsapp Username Reservation feature  कैसे करेगा काम?

‘यूजरनेम रिजर्वेशन’ रोल आउट हो चुका है। लेकिन धीरे-धीरे ये सभी के पास अपडेट के रुप में आ जाएगा। अनजान लोगों से अपनी निजता बचाने का ये अच्छा तरीका है। यूजरनेम को आसानी से बदला जा सकेगा। व्हाट्सएप पर आपका यूजरनेम सीधे सर्च नहीं किया जा सकेगा। केवल वही लोग आपसे संपर्क कर पाएंगे जिन्हें आपका सटीक यूजरनेम पता होगा व्हाट्सएप पर आपका यूजरनेम सीधे सर्च नहीं किया जा सकेगा। केवल वही लोग आपसे संपर्क कर पाएंगे जिन्हें आपका सटीक यूजरनेम पता होगा। वाट्सऐप की सेटिंग में बहुत जल्द यूजरनेम रिजर्वेशन का फीचर एक्टिव हो जाएगा। जिसके बादज सेटिंग में जाकर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वाट्सऐप यूजरनेम रिजर्वेशन फीचर कैसे करेगा काम?

वाट्सऐप  यूजरनेम रिजर्वेशन फीचर का लाभ लेने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर Google Play Store या Apple App Store से व्हाट्सएप को इंस्टॉल करना होगा। ऐप ओपन करने के बाद Reserve Yours पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अकाउंट पर क्लिक करना होगा। यहां पर आप अपनी मर्जी का Username डाल सकेंगे। इसके बाद ये एक्टिव हो जाएगा। यूजरनेम रिजर्वेशन के बाद आप इसकी की किसी को भी दे सकेंगे जिसके जरिए बिना नंबर शेयर किए चैट हो सकेगी।

व्हाट्सएप यूजरनेम रिजर्वेशन के फायदे 

  1. व्हाट्सएप यूजरनेम रिजर्वेशन का सबसे बड़ा फायदा नंबर छिपाने की आजादी है।
  2. बिना किसी को नंबर शेयर किए चैट कर सकते हैं।
  3. यूजरनेम का एक डायरेक्ट लिंक भेजते ही काम हो जाएगा।
  4. स्पैम और हैकर्स से राहत मिलेगी।
  5. पहचान बदलने की सुविधा मिल रही है।

Whatsapp Username Reservation feature  के नुकसान 

 

  1. व्हाट्सएप यूजरनेम रिजर्वेशन का सबसे बड़ा नुकसान मनपसंद नाम का ना मिलना है।
  2. नकली अकाउंट और फ्रॉड का खतरा बढ़ जाएगा।
  3. धोखाधड़ी की आशंका बढ़ जाएगी ,क्योंकि इससे पहचान छिप जाती है।
  4. पहचान छिपी होने के कारण डेटा लीक का खतरा बढ़ जाता है।
  5. बिजनेस और ब्रांड्स के लिए व्हाट्सएप को ट्रेडमार्क दस्तावेज दिखाने होंगे , जिसके कारण लंबा समय लग सकता है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now