---Advertisement---

How to Speed up Laptop: स्लो स्पीड से हो गए हैं फ्रस्टेट तो अपनाएं ये आसान Tips और स्पीड को बनाएं बेहतर

How to Speed up Laptop: आज के समय में लैपटॉप की काफी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको हर तीसरे घर में लैपटॉप देखने को मिल जाता है। जैसे-जैसे लैपटॉप पुराने होने लगते हैं वैसे-वैसे उनकी स्पीड भी स्लो होने लगती है। लैपटॉप की काफी जरूरत पड़ती है और लैपटॉप स्लो होने के कारण काम ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 4, 2023 11:21 पूर्वाह्न

How to Speed up Laptop
Follow Us
---Advertisement---

How to Speed up Laptop: आज के समय में लैपटॉप की काफी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको हर तीसरे घर में लैपटॉप देखने को मिल जाता है। जैसे-जैसे लैपटॉप पुराने होने लगते हैं वैसे-वैसे उनकी स्पीड भी स्लो होने लगती है। लैपटॉप की काफी जरूरत पड़ती है और लैपटॉप स्लो होने के कारण काम करने में काफी दिक्कत होती है। अकसर स्लो लैपटॉप पर काम करते हुए इंसान झुंझला जाता है। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो और आप नया लैपटॉप नहीं खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने लैपटॉप की स्पीड को फास्ट बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S23 Ultra vs iPhone 14 Pro Max में कौन सा Smartphone है बेस्ट, खरीदने से पहले जानें क्या है खासियत

लैपटॉप की स्पीड के साथ ही बढ़ जाएगी लाइफ

अगर आप विंडो ओएस लैपटॉप चलाते हैं तो ये टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। बता दें कि इन टिप्स का इस्तेमाल करके आपके लैपटॉप की स्पीड नए लैपटॉप जितनी तो नहीं हो सकती लेकिन पुरानी स्पीड से कहीं बेहतर हो सकती है। इन टिप्स का इस्तेमाल करके आपके लैपटॉप की स्पीड बढ़ने के साथ ही उसकी लाइफ भी बढ़ जाएगी।

डिलीट करें थर्ड पार्टी एंटीवायरस और जंक फाइल्स

सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप से थर्ड पार्टी एंटीवायरस और जंक फाइल्स को डिलीट करना चाहिए। एंटीवायरस सॉफ्टवेयर भी बैकग्राउंड स्कैनिंग सर्विस के कारण सिस्टम को धीमा कर सकता है। ऐसे में आपको इन थर्ड पार्टी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को हटा देना चाहिए। अगर आपके लैपटॉप में विंडोज 10 या विंडोज 11 हैं तो बता दें लिए विंडोज पहले से ही माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर के साथ आते हैं। जो ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक बिल्ट-इन डिफेंस सिस्टम है।

ये तरीका भी करें ट्राई

आपको लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के लिए स्टार्ट मेनू में RUN लिखकर सर्च करें। इसके बाद रन ऑप्शन में misconfig टाइप करके आगे बढ़ें। अब आपको सिस्टम configuration पर जाकर boot ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब यहां पहुंचकर आपको यहां दिए गए Number of Processors पर टिक करना होगा। ऐसा करते ही नीचे एक नंबर लिस्ट आ जायेगी। इनमें से आपको सबसे बड़े नंबर को चुनना है और ओके करना है। ओके करने के बाद लैपटॉप को रिस्टार्ट करना होगा। ऐसा करते ही आपका लैपटॉप स्लो की जगह नॉर्मल काम करने लगेगा।

इन चीजों का भी रखें खास ध्यान

  • इसके अलावा समय समय पर आपको अपने लैपटॉप की विंडोज को अपडेट करना चाहिए ऐसा करने से आपके लैपटॉप की परफॉर्मेंस बेहतर होगी।
  • जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है उन्हे डिलीट कर देना चाहिए। कई बार इन ऐप्स में मैलवेयर होता है जो आपके लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • इसके अलावा अगर आपका लैपटॉप स्टार्टअप प्रोसेस के दौरान ज्यादा समय ले रहा है तो टास्क मैनेजर से कुछ सर्विस को डिसेबल कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके सिस्टम को रिबूट करते समय ऐप्स पर सर्विस लोड कम होगा और लैपटॉप की स्पीड अच्छी हो जायेगी।

ये भी पढ़ें: TVS के ELECTRIC SCOOTERS और BIKES के आने से HERO और SUZUKI सहित कई कंपनियों का बढ़ेगा BP, जानें मास्टर प्लान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026