---Advertisement---

घर के बहार गर्मी से हो गए हैं बेहाल तो लाए ये छोटू सा फैन, बिना बिजली के करेगा AC की तरह काम

Folding Fan: मौजूदा समय में गर्मियों का मौसम अपनी चरम पर पहुंच गया है। हर जगह लोग तपती गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। वैसे तो अगर आप घर में या ऑफिस में रहेंगे तो आपको AC या कूलर की ठंडी हवा मिल जाएगी लेकिन अगर आप इस गर्मी में बाहर जाएंगे तो आप पसीने ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 24, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Folding Fan: मौजूदा समय में गर्मियों का मौसम अपनी चरम पर पहुंच गया है। हर जगह लोग तपती गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। वैसे तो अगर आप घर में या ऑफिस में रहेंगे तो आपको AC या कूलर की ठंडी हवा मिल जाएगी लेकिन अगर आप इस गर्मी में बाहर जाएंगे तो आप पसीने से बेहाल हो जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप घर के बाहर रहकर भी कश्मीर जैसी ठंडक महसूस कर पाएंगे।

चिलचिलाती गर्मी में मिलेगी कश्मीर जैसी ठंडक

इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको एक फोल्डिंग फैन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक ऐसा फोल्डिंग फैन है जो आपको चिलचिलाती गर्मी में भी कश्मीर जैसी ठंडक महसूस करवाएगा। बता दें, कि इस फोल्डिंग फैन का नाम एडोनाई फोल्डिंग फैन है। इस फैन की खासियत यह है, कि लाइट बंद होने के बावजूद भी है ये फैन शानदार तरीके से काम करता है और इसकी कूलिंग भी बहुत अच्छी होती है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone पर 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, बार-बार नहीं मिलता ऐसा धमाकेदार ऑफर

बिना बिजली के घंटो तक देगा ठंडी हवा

तपती गर्मी को मात देने वाले एडोनाई फोल्डिंग फैन में एक बैटरी लगी रहती है। ऐसे में जब बैटरी फुल चार्ज होती है तो ये पंखा घंटो तक बिना बिजली के भी ठंडी हवा देता है। इसको चार्ज करने के लिए आपको यूएसबी की जरूरत पड़ेगी। इस फैन की खास बात ये है, कि आप इसे फोल्ड करके अपने पर्स में भी रख सकते हैं। इसी के साथ आप इस फैन को दीवाल या टेबल कहीं पर भी फिट कर सकते हैं।

Adonai फोल्डिंग फैन की कीमत

Adonai फोल्डिंग फैन की कीमत की बात करें तो वैसे तो Amazon पर इसकी कीमत 1999 रुपए है लेकिन आप इसे 59% छूट के बाद सिर्फ 820 रुपए में खरीद सकते हैं। इसकी हवा इतनी तेज होती है कि आपको ये तपती गर्मी में भी कश्मीर जैसी ठंडी हवाओं का एहसास दिला सकता है। पर मिल रहा ये ऑफर एक निश्चित समय के लिए है और इसमें कभी भी बदलाव किया जा सकता है। Amazon पर मिल रहा ये ऑफर एक निश्चित समय के लिए है और इसमें कभी भी बदलाव किया जा सकता है।  

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: जानें दुनिया की सबसे यूनिक डायल वाली Fastrack की Revoltt FS1 Pro स्मार्टवॉच के बारे में, AMOLED आर्क डिस्प्ले से है लैस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026