---Advertisement---

iPhone 13 Mini जैसा होगा Nothing Phone 2! 32MP का सेल्फी कैमरा देगा बिंदास फोटो

Nothing Phone 2: स्मार्टफोन मार्केट में जिस फोन का सबको इंतजार है, वो है नथिंग फोन 2 (Nothing phone 2)। अगर आप भी इस फोन को लेकर काफी उत्साहित हैं तो आपको बता दें कि इस फोन को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है, जो कि आपको हैरान कर देगा। इस फोन को लेकर कई ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 19, 2023 12:11 अपराह्न

Nothing Phone 2
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2: स्मार्टफोन मार्केट में जिस फोन का सबको इंतजार है, वो है नथिंग फोन 2 (Nothing phone 2)। अगर आप भी इस फोन को लेकर काफी उत्साहित हैं तो आपको बता दें कि इस फोन को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है, जो कि आपको हैरान कर देगा। इस फोन को लेकर कई डिटेल सामने आ चुकी है। इसमें अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में नथिंग फोन कंपनी के सीईओ कॉर्ल पेई ने इसका सही जवाब दिया है। जानिए क्या है पूरी खबर।

Nothing Phone 2 पर बड़ा अपडेट

दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कंपनी की सीईओ से एक सवाल पूछा था कि क्या नथिंग फोन 2 आईफोन 13 मिनी जैसा होगा। कंपनी के सीईओ ने इसका जवाब दिया है। यूजर को जवाब देते हुए सीईओ ने कहा कि कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले स्मार्टफोन को काफी कम लोग इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से ये साफ हो गया है कि कंपनी फिलहाल कॉम्पैक्ट फोन पर काम नहीं कर रही है। ये भी कहा जा रहा है कि मोबाइल मार्केट में इसकी मांग भी काफी कम होती है।

ये भी पढ़ें: महंगे एसी से अब मिलेगा छुटकारा! उमरीभरी गर्मी की ताकत AC Bed Sheet के आगे पड़ जाएगी फीकी

Nothing Phone 2 के संभावित स्पेक्स

लीक जानकारी के मुताबिक, नथिंग फोन 2 के बैक पैनल में एलईडी एबियंट लाइटिंग दी गई है। इसके कैमरे मॉड्यूल को भी काफी आकर्षक बनाया गया है, इससे ये काफी अपीलिंग फोन नजर आता है। इस फोन में काफी कर्व्ड एजेस दिए जाएंगे। इस फोन में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी। ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ आएगा। इसमें 4700mah की बैटरी के साथ 66W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके रियर में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसकी कीमत 40000 रुपये के आसपास हो सकती है।

फीचर्सNothing Phone 2
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
Display6.7 inches (17.02 cm)
Battery4700 mAh
Rear Camera50 MP + 50 MP + 50 MP
Front Camera32 MP
Operating SystemAndroid v13

Nothing Phone 2 की लॉन्च डेट

आपको बता दें कि नथिंग फोन 2 को 11 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फोन को शाम को 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले नथिंग फोन 1 को जुलाई 20222 में पेश किया गया था। इस फोन को काफी सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें: AVATAR E12 Electric Car की लीक जानकारी ने उड़ाई Tesla की नींद! 600KM की रेंज के साथ मिल सकता है ताकतवर पावरट्रेन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026