---Advertisement---

iPhone 15: नए आईफोन को चार्ज करने से पहले जान लें ये जरूरी चीज, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!

iPhone 15: एप्पल की नई सीरीज में लाइटनिंग पोर्ट को रिप्लेस करके यूएसबी पोर्ट दिया गया है। लेकिन यूजर्स को लग रहा है कि वह किसी भी तरह की टाइप सी केवल से फोन को चार्ज कर पाएंगे तो ऐसा करना फोन के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 19, 2023 11:54 पूर्वाह्न

iPhone 15
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15: एप्पल की मचअवेटेड सीरीज 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट के दौरान लॉन्च हुई थी। इसके तहत कंपनी ने कई मॉड्ल पेश किए हैं लेकिन इस बार कंपनी ने सीरीज में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं। जो पहले कंपनी के फोन्स में देखने को नहीं मिलते थे और इन्हीं में एक बदलाव चार्जिंग पोर्ट को लेकर किया गया है। पहले आईफोन में लाइटिनिंग पोर्ट मिलता था लेकिन अब इसे रिप्लेस करके यूएसबी पोर्ट दे दिया गया है। हालांकि, कुछ लोगों को लग रहा है कि यूएसबी पोर्ट होने की वजह से हम आईफोन को किसी भी चार्जर या केवल से चार्ज कर पाएंगे तो यह एक भूल है क्योंकि ऐसा करना आपके फोन के लिए भारी पड़ सकता है। हम आपको बताने वाले हैं कि नए आईफोन को चार्ज करते वक्त क्या गलती नहीं करनी है।

iPhone 15 USB को लेकर ध्यान रखें ये चीज

हाल ही में आई एक्सप्रेस यूके की एक रिपोर्ट में कहा गया है किसी भी टाइप-सी केवल से आईफोन को चार्ज करना उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर चार्जिंग केवल एप्पल के सेफ्टी गाइलाइन्स के हिसाब से नहीं होगी तो इसका बैटरी लाइफ पर भी असर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएसबी-सी केवल एक तरह की नहीं होती हैं बल्कि इनको अलग-अलग हिसाब से डिजाइन किया जाता है।

यूज करें सर्टिफाइड चार्जर

एप्पल की तरफ से आईफोन को चार्ज करने के लिए MFI  बैज वाले चार्ज ही यूज करने के लिए कहा गया है। इस बैज वाले चार्जर्स को एप्पल की तरफ से सर्टिफाइड किया जाता है। अगर किसी परिस्थिति में आपको पास MFI  बैज वाला चार्जर नहीं है तो कोशिश करें एप्पल के सेफ्टी गाइलाइन्स से मिलने वाले चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

22 सितंबर से शुरू होगी सेल

आईफोन 15 लाइनअप के लिए प्री-बुकिंग चालू हो चुकी हैं। इस सीरीज की सेल 22 सितंबर से शुरू होने वाली है। इसको आप कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर आपने लिए बुक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026