---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: Apple सीईओ Tim Cook के पास है इस कलर का आईफोन, जानकर आप भी खरीदने के लिए हो सकते हैं उतावले

iPhone 15 Pro Max: एप्पल कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज से पर्दा दिया है। ऐसे में सभी लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कंपनी के सीईओ टिम कुक आईफोन का कौन सा मॉडल इस्तेमाल करते हैं। जानें क्या है पूरी खबर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 19, 2023 6:14 अपराह्न

iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में धमाका करते हुए एप्पल ने अपनी नई आईफोन सीरीज 15 को दुनिया के सामने रखा। एप्पल ने अपनी नई सीरीज में 4 मॉडलों को पेश किया। इसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) शामिल है। कंपनी ने इस बार काफी बदलाव के साथ आईफोन सीरीज को उतारा है। आपने अभी तक आईफोन 15 सीरीज के फीचर्स तो जान ही लिए होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि एप्पल सीईओ टिम कुक के पास कौन सा आईफोन है और वो किस रंग का आईफोन इस्तेमाल करते हैं। जानिए पूरी खबर।

टिम कुक के पास iPhone 15 Pro Max का ये मॉडल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल सीईओ टिम कुक आईफोन 15 प्रो मैक्स का नेचुरल टाइटेनियम फ्रेम वाला मॉडल इस्तेमाल करते हैं। टिम कुक कलर के चुनाव पर कहते हैं कि इसका चयन काफी मुश्किल था, ब्लू और व्हाइट रंग के मॉडल्स को देखने के बाद लास्ट में मैंने नेचुरल टाइटेनियम मॉडल को चुना।

iPhone 15 Pro Max कलर ऑप्शन और कीमत

आपको बता दें कि एप्पल ने आईफोन 15 प्रो मैक्स में ब्लू, व्हाइट, ब्लैक और नेचुरल टाइटेनियम कलर ऑप्शन आते हैं। इसके 256GB वेरिएंट वाले मॉडल की कीमत 159900 रुपये है। वहीं, 1TB वेरिएंट की कीमत 199900 रुपये है। एप्पल ने इसका प्री-ऑर्डर 15 सितंबर से शुरू कर दिया है। इसकी पहली सेल 22 सितंबर से स्टार्ट होगी।

फीचर्सiPhone 15 Pro Max
प्रोसेसरए17 प्रो बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच
रियर कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा12MP
रिफ्रेश रेट120hz

iPhone 15 Pro Max की खासियत

एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज में प्रो मैक्स मॉडल को टॉप वेरिएंट बनाया है। यही वजह है कि इसमें एक से बढ़कर एक खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें एक्शन बटन दिया है। साथ ही यूएसबी सी टाइप पोर्ट भी दिया है। इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026