---Advertisement---

iphone 15 pro plus: iPhone 15 Pro Plus के लॉन्च से पहले कैमरा को लेकर हुई डिटेल्स लीक, जानें किन फीचर्स से हो सकता है लैस!

iphone 15 pro plus: एप्पल की आगामी सीरीज के लीक्स दिन ब दिन आ रहे हैं हाल ही में सीरीज के iphone 15 pro plus की कैमरा डिटेल्स लीक हुई हैं। जिनके बारे में यहां बताया गया है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 6, 2023 3:53 अपराह्न

iphone 15 pro plus
Follow Us
---Advertisement---

iphone 15 pro plus: एप्पल की आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च होने में बस कुछ ही दिन का इंतजार और है। इस अपकमिंग सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। सीरीज को कई मुख्य बदलावों के साथ लाए जाने की खबरें चल रही हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी के iphone 15, iphone 15 plus, iphone 15 pro और Max मॉडल देखने को मिल सकते हैं और कई जगह तो खबरें है कि कंपनी सीरीज में इस बार अल्ट्रा मॉडल भी पेश कर सकती है। हालांकि, लॉन्च से पहले iphone 15 plus के कैमरा के बारे में कुछ अपडेट्स सामने आए हैं। जिनके बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

iphone 15 pro plus Camera डिटेल लीक

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के इस मॉडल में रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। अफवाह है कि इस बार कंपनी प्रो प्लस मॉडल में टेलीफोटो लेंस की सुविधा नहीं देने वाली है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और सेल्फी के दीवानों के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया जा सकता है। कहा जा रहा है इसमें सोनी की तरफ से आने वाला ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ इमेज सेंसर मिल सकता है। जबकि इस सीरीज के बेस वेरिएंट में CMOS इमेज सेंसर की सुविधा देखने को मिल सकती है।

iphone 15 pro plus के संभावित फीचर्स

इस फोन के लीक फीचर्स के मुताबिक 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही बताया गया है कि इसमें कंपनी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट इस बार नहीं देने वाली है। हालांकि, चार्जिंग के पैमाने पर इस सीरीज में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसमें लाइटनिंग पोर्ट की जगह रिप्लेस करके यूएसबी पोर्ट देखने को मिल सकता है। साथ ही डायनामिक आइसलैंड भी मिल सकता है जबकि विगत मॉडल्स में ये सुविधा देखने को नहीं मिलती है।

फीचर्स iphone 15 pro plus
डिस्प्ले6.7 इंच की OLED
प्रोसेसरA 19 Bionic
चार्जिंग पोर्टयूएसबी सी टाइप
कैमरा48 मेगापिक्सल का प्राइमरी

ध्यान रहे इस सीरीज के बारे में कंपनी की तरफ से कुछ भी अपडेट नहीं दिया गया है। यहां लीक्स के आधार पर जानकारी दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi 17 5G

मई 14, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026