---Advertisement---

iPhone 15 Pro-Pro Max के ये 3 फीचर्स हैं एकदम नए और यूनिक, जानकर आप भी खरीदने के लिए हो सकते हैं तैयार

iPhone 15 Pro-Pro Max: आईफोन 15 सीरीज के टॉप मॉडल्स प्रो और प्रो मैक्स में 3 नए और यूनिक फीचर्स दिए गए हैं। इस वजह से इन वेरिएंट की बात कुछ अलग है। जानें क्या है इसकी खासियत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 18, 2023 9:00 पूर्वाह्न

iPhone 15 Pro-Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro- Pro Max: इस साल जिस फोन का सबसे अधिक इंतजार था, वो आखिरकार लोगों के सामने आ गया है। एप्पल वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Pro- Pro Max) को लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इस सीरीज में 4 नए मॉडलों को पेश किया है। इसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। कंपनी इसकी प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू कर चुकी है। वहीं, इसकी पहली सेल 22 सितंबर से स्टार्ट होगी। ऐसे में आपको बता दें कि इसके टॉप मॉडल में 3 ऐसे फीचर दिए गए हैं, जिनकी वजह से ये काफी यूनिक है। जानें पूरी खबर।

iPhone 15 Pro – Pro Max में एक्शन बटन

एप्पल ने पहली बार आईफोन 15 सीरीज के इन दो टॉप मॉडलों में एक्शन बटन दिया है। ये बटन अपने आप काफी खास है और नया भी है। कंपनी ने इसे साइलेंस बटन की जगह मल्टी फंक्शन बटन बनाया है। इस एक बटन से फोकस मोड, फ्लैश लाइन ऑन, लॉन्चिंग कैमरा, ट्रांसलेटिंग टेक्स्ट, वॉयस मेमो और नोट्स लिखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

iPhone 15 Pro – Pro Max में USB टाइप C

एप्पल कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज के सभी मॉडल्स में यूएसबी टाइप सी पोर्ट केबल दिया है। मगर इसका केबल काफी हल्का होने के साथ ही बाकी एप्पल डिवाइस के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही इस केबल के जरिए एंड्रॉइड फोन को भी चार्ज किया जा सकता है।

iPhone 15 Pro Max में सुपर जूम कैमरा

एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज के टॉप मॉडल प्रो मैक्स में 5 गुना अधिक ऑप्टिकल जूम लेंस दिया है। ये लेंस फोटो की एकदम बारीक डिटेल लेगा और फोटो को शानदार ढंग से कैप्चर करेगा। हालांकि, इस मॉडल की कीमत भी काफी ज्यादा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026

iPhone 18 Pro

अक्टूबर 8, 2026