---Advertisement---

iPhone 15 Pro vs iPhone 14 Pro: किस स्मार्टफोन को खरीदने में रहेगा फायदा, बुक करने से पहले जानना है जरूरी

iPhone 15 Pro vs iPhone 14 Pro: आईफोन 15 प्रो और आईफोन 14 प्रो में से किसे खरीदें, अगर आप भी इस उलझन में है तो आपको इस खबर से फायदा हो सकता है। यहां पर जानें क्या है दोनों आईफोन में अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 14, 2023 10:44 पूर्वाह्न

iPhone 15 Pro vs iPhone 14 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro vs iPhone 14 Pro: एप्पल कंपनी ने मचअवेटेड वंडरलस्ट इवेंट में नई आईफोन सीरीज 15 को लॉन्च कर दिया है। आईफोन 15 सीरीज को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। एप्पल ने नई आईफोन सीरीज में दो मॉडल बेस वेरिएंट और दो मॉडल टॉप वेरिएंट के साथ उतारे हैं। अब आईफोन की नई सीरीज आ गई है तो लोग इसे खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको आईफोन 14 और आईफोन 15 के बीच दुविधा है तो हम इस खबर में आईफोन 15 प्रो और आईफोन 14 प्रो (iPhone 15 Pro vs iPhone 14 Pro) में अंतर कर रहे हैं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। जानिए दोनों फोन्स में कंपेरिजन।

iPhone 14 Pro के फीचर्स

आईफोन 14 प्रो में 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। फोन में 1179 x 2556 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी ने पंच होल डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी है। फोन में A16 बायोनिक चिपसेट मिलती है। इसमें IOS16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 3200mah की बैटरी के साथ 20वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। कंपनी ने इसके रियर में 48MP + 12MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत 119900 रुपये है।

iPhone 15 Pro की खूबियां

एप्पल ने इस नए फोन में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। इसमें ए17 प्रो चिपसेट दी है, ये एक ताकतवर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे टाइटेनियम डिजाइन के साथ उतारा है। इस फोन में पहली बार एक्शन बटन दिया गया है। ये एक मल्टी फंक्शन बटन है, जो कि शॉटकर्ट के भी काम आता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP+12MP के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें IOS17 ओएस दिया गया है। इस फोन की कीमत 134900 रुपये है।

फीचर्सiPhone 14 ProiPhone 15 Pro
प्रोसेसर6.1 इंच6.1 इंच
स्क्रीनए16 बायोनिकए17 प्रो
रियर कैमरा48MP + 12MP + 12MP48MP + 12MP + 12MP
फ्रंट कैमरा12MP12MP
रिफ्रेश रेट120hz120hz

यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी फोन को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026