---Advertisement---

iPhone 15 Series के साथ Apple दुनिया के सामने रख सकती है कई धांसू प्रोडक्ट्स, जानें संभावित फीचर्स और इवेंट डिटेल

iPhone 15 Series: आईफोन 15 सीरीज के साथ एप्पल कई शानदार प्रोडक्ट्स को उतार सकती है। वंडरलस्ट इवेंट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस इवेंट में एक से बढ़कर एक कमाल के प्रोडक्ट्स दुनिया के सामने आ सकते हैं। जानें क्या है डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 12, 2023 10:57 पूर्वाह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल कंपनी के वंडरलस्ट इवेंट की चर्चा चारों तरफ है। ये इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क में आज रात 10:30 बजे भारतीय समयानुसार आयोजित किया जाएगा। भारत समेत दुनियाभर में इसे लेकर काफी हो-हल्ला हो रहा है। आईफोन लवर्स इस मेगा इवेंट को लेकर खासे उत्साहित हैं। एप्पल ने इस इवेंट में क्या-क्या लॉन्च किया जाएगा, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मगर कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस इवेंट में आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series) को पेश किया जाएगा।

iPhone 15 Series के साथ लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स

बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 15 के साथ ही कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है। इसमें एप्पल वॉच एस9 सीरीज और वॉच अल्ट्रा 2 शामिल है। इसके अलावा इवेंट में एप्पल एयर पॉड्स, आओएस17, आईपैडओएस17, वॉचओएस 10, टीवीओएस17 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 15 Series के अनुमानित फीचर्स

आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च से पहले इसकी कई खूबियां धूम मचा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 में इस बार यूएसबी सी टाइप चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही स्टैकेबल मैगसेफ बैटरी पैक दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस बार आईफोन के 5 मॉडल सामने आ सकते हैं। इसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो प्लस, आईफोन 15 प्रो मैक्स और आईफोन 15 प्रो अल्ट्रा शामिल हो सकते हैं।

फीचर्सiPhone 15 Series
प्रोसेसरए17 बायोनिक
बैटरी4325mah
स्क्रीन6.7 इंच
बैक कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा16MP

आईफोन 15 सीरीज का भारत में होगा निर्माण

खबरों की माने तो दावा किया जा रहा है कि एप्पल नई आईफोन 15 सीरीज का भारत में निर्माण कर सकता है। ऐसे में इसकी कीमत पर कुछ असर पड़ सकता है। वहीं, चीन में एप्पल आईफोन के निर्माण में कमी देखी जा रही है। ऐसे में भारत में इसके प्रोडक्शन से भारतीय बाजार को भी सीधा फायदा होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026