---Advertisement---

iPhone 17 Pro Max: यूनिक डिस्प्ले, पावरफुल चिपसेट और जबरदस्त बैटरी, फ्रंट डिजाइन को लेकर लीक्स में हुआ खुलासा

iPhone 17 Pro Max: आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल का फ्रंट डिजाइन काफी बदला हुआ नजर आ सकता है। इसकी कुछ खास जानकारी लीक हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 28, 2024 11:55 पूर्वाह्न

iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17 Pro Max: आने वाली नई आईफोन 17 सीरीज को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। कुछ लोग iPhone 17 में नए कैमरे सेटअप और नए वेरिएंट पर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर iPhone 17 Series में पावरफुल चिपसेट आने की चर्चा हो रही है। अगर आप भी अपकमिंग प्रीमियम आईफोन के बारे में कुछ नया जानने को लेकर उत्सुक हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। iPhone 17 Pro Max की ताजा जानकारी लीक हुई है।

iPhone 17 Pro Max पर लीक्स में बड़ा खुलासा

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एप्पल कंपनी इस बार पहले से बेहतर डिस्प्ले प्रदान करेगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि iPhone 17 Series में स्क्रीन की बैजल्स को ज्यादा कर्व और स्लिम रखा जाएगा। साथ ही थिकनेस भी कम की जाएगी। वहीं, प्रोसेसर को लेकर बताया जा रहा है कि नए आईफोन के टॉप मॉडल में A19 बायोनिक चिपसेट मिल सकती है। इसकी क्लॉक स्पीड और सेकेंड प्रोसेसर काफी दमदार रहने वाला है। ऐसे में लोगों को अच्छी क्षमता देखने को मिल सकती है।

iPhone 17 Pro Max में मिल सकती है लंबी बैटरी लाइफ

खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल अपकमिंग आईफोन 17 के शीर्ष मॉडल में लार्ज बैटरी दे सकती है। इसे लेकर भी कई रिपोर्ट्स चल रही है। इनमें बताया जा रहा है कि इस डिवाइस में 4700mah तक की बैटरी कैपेसिटी आ सकती है। इसके साथ 33W का फास्ट चार्जर मिलने की संभावना है।

स्पेक्सiPhone 17 Pro Max
डिस्प्ले6.9 इंच
चिपसेटA19
बैटरी4700mah
रियर कैमरा64MP
सेल्फी कैमरा24MP

iPhone 17 Pro Max का अनुमानित फ्रंट लुक

वहीं, आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल के फ्रंट डिजाइन को लेकर खास जानकारी लीक हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन के आगे की तरफ पंच होल स्क्रीन में अच्छा रेज्योल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें 3000 निट्स की ब्राइटनेस और शानदार रिफ्रेश रेट आने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक, कुल मिलाकर फोन का फ्रंट लुक काफी यूनिक और मॉर्डन हो सकता है। फोन को हाथ में लेने पर पहले से अधिक प्रीमियम महसूस होगा। हालांकि, यह सारी जानकारी सिर्फ लीक्स पर आधारित है। इसमें कुछ भी आफिशियल नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026